2018 मर्सिडीज-AMG G63, 2.19 करोड़ की कीमत के साथ भारत में लॉन्च - Find Any Thing

RECENT

Friday, October 05, 2018

2018 मर्सिडीज-AMG G63, 2.19 करोड़ की कीमत के साथ भारत में लॉन्च

मर्सिडीज बेंज ने भारत में अपनी बिल्कुल नई 2018 G63 AMG SUV लॉन्च कर दी है।
                                                       

इस नई मर्सिडीज-AMG G63 को 2.19 करोड़ रुपए एक्श-शोरूम (भारत) की कीमत के साथ उतारा है। इस नए AMG G63 में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कई बदलाव और अपडेट किये गए हैं। ये बदलाव लुक और फीचर्स दोनों पहलुओं पर हैं। बता दें कि G क्लास में भारत में W463 मर्सिडीज G63 AMG बिकने वाली एकमात्र एसयूवी है।
2018 मर्सिडीज-AMG G63 ने अपना बॉक्सी डिजाइन कायम रखा है। इसका फ्रंट काफी बोल्ड और स्टाइलिश लगता है। इसमें शानदार ग्रिल, एयर डैम और स्किड प्लेट लगे हैं जिनकी डिजाइन काफी शार्प है। इसमें नया डिजाइन किया गया फुल-एलईडी हेललैंप क्ल्स्टर दिया गय है।
मर्सिडीज-AMG G63 पीछे से काफी स्मूथ लुक देती है। इसमें टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील लगे हैं जिससे बैक को स्पोर्टी लुक मिलता है। कुल मिलकार इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे सही मायने में एक ऑफ-रोडर भी कहा जा सके और आम सड़क पर भी इसकी सवारी में रॉयल्टी और स्पोर्टीनेस महसूस है।
मर्सिडीज-AMG G63 में 21-इंच के 7-स्पोक अलॉय व्हील लगाए गए हैं जो कि काफी हार्ड लगते हैं। क्योंकि ये एक ऑफ रोडर है इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी मायने रखता है और इसी को ध्यान में रखते हुए मर्सिडीज-AMG G63 में 241 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।
2018 मर्सिडीज-AMG G63 के इंटीरियर की तो इसमें 12.3-इंच का डिस्प्ले है जिसमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा हुआ है। कार के इंटीरियर में लेदर से लेकर मेटल और कार्बन फाइबर का बखूबी इस्तेमाल किया गया है।
2018 मर्सिडीज-AMG G63 में 4.0-लीटर बाइटर्बो वी8 इंजन लगा है जो कि 585 बीएचपी की पावर और 850 न्यूटन मीटर का बेहतरीन टॉर्क जेनरेट करता है। इसके पीछले वेरिएटं में 5.5-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी8 इंजन लगा था, लेकिन नए मॉडल का आउटपुट इससे थोड़ा बेहतर है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन में 9-स्पीड AMG स्पीडशिफ्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है जो कि चारों पहियों को पावर सप्लाई करता है।
2018 मर्सिडीज-AMG G63 का कर्ब वेट लगभग 2.5 टन के आस-पास है। कार का एक्सीलेरेशन बेहद ही जबरजस्त है। 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे मात्र 2.5 का समय लगता है। वहीं कार की टॉप स्पीड 220 किलोमीटर प्रतिघंटा है (इलेक्ट्रिकली-लिमिटेड)।
2018 मर्सिडीज-AMG G63 के भारत में प्रतिद्वंदीयों की तो इसका मुकाबला मुख्य रूप से रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर, पोर्शे केनन टर्बो और बीएमडब्ल्यू X5M से होगा।

No comments:

Post a Comment

Pages