Find Any Thing: fashion lifestyle

RECENT

Showing posts with label fashion lifestyle. Show all posts
Showing posts with label fashion lifestyle. Show all posts

Thursday, May 02, 2019

बढ़ते प्रदूषण के कारण आप भी मास्क खरीदने की सोच रहे है तो जाने कुछ खास बाते

Thursday, May 02, 2019 0

बढ़ते प्रदूषण के कारण आप भी मास्क खरीदने की सोच रहे है तो जाने कुछ खास बाते.

(due to mounting pollution, you are also thinking of buying a mask, then go to)
आज कल बाज़ार में प्रदूषण रोधी मास्क की मांग बढ़ रही है. भारत में प्रदूषण से बचाने वाले मास्क का बाजार 2023 तक बढ़कर 1.68 करोड़ डॉलर यानी 118 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से यहां की हवा दिन-ब-दिन जहरीली होती जा रही है. जिसकी वजह से बच्चे, बूढ़े ही नहीं युवा भी सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं. वायु की गुणवत्ता खराब होने तथा शहरीकरण की रफ्तार बढ़ने से देश में प्रदूषण रोधी मास्क की मांग बढ़ रही है. उद्योग मंडल एसोचैम ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा कि भारत में प्रदूषण से बचाने वाले मास्क का बाजार 2023 तक बढ़कर 1.68 करोड़ डॉलर यानी 118 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा.


मास्क खरीदने से पहले जाने कुछ खास बाते:-
मास्क खरीदते समय उसकी रेटिंग जरूर देख लें. इसके लिए ऐसा मास्क खरीदें जिसकी रेटिंग N95 हो.
दूसरा मास्क खरीदने से पहले उसे अपने चेहरे पर पहनकर देख लें कि वो आपको फिट हो भी रहा है या नहीं. चेहरे से बड़ा मास्क न खरीदें वरना चेहरे और मास्क के बीच की जगह से प्रदूषित हवा भीतर आ जाएगी. मास्क खरीदते समय ध्यान रखें कि उसका मैटीरियल ऐसा होना चाहिए कि वो प्रदूषण के छोटे-से-छोटे कणों (PM2.5) को भी रोक सके.

कौन सा है बेहतर मास्क:-
अक्सर लोग प्रदूषण से बचने के लिए साधारण हरे या नीले क्लीनिकल मास्क को पहने हुए देखे जाते हैं. ये किफायती तो जरूर होते हैं लेकिन प्रदूषण से लड़ने में इनका कोई खास रोल नहीं होता. इस तरह के मास्क लगभग हर तरह के एयर पल्युशन के सामने बेअसर रहते हैं.
प्रदूषण से निपटने के लिए Vogmask, Neomask, Totobobo, Respro, Venus और 3M जैसी कंपनियों के मास्क अच्छे माने जाते हैं. बात अगर बाजार में मिलने वाले इन मास्क की कीमत की करें तो ये 150 रुपये से 5000 रुपये तक बाजार में उपलब्ध हैं.
READ FULL

Tuesday, April 16, 2019

इस शख्स के साथ काम करने पर आप कम्मा सकते है 25 लाख रुपये सैलरी

Tuesday, April 16, 2019 0

इस शख्स के साथ काम करने पर आप कम्मा सकते है 25 लाख रुपये सैलरी

Working with this person, you can earn 25 lakh rupees


ऑस्ट्रेलिया के एक अरबपति ने सोशल मीडिया पर नौकरी का विज्ञापन दिया है. 26 वर्षीय मैथ्यू लेपर ने नौकरी के लिए जारी किए गए विज्ञापन में कहा है कि उन्हें एक निजी सहायक चाहिए जो हमेशा इनके साथ रहे. इसके लिए मैथ्यू ने 52,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 25 लाख रुपये सालाना सैलरी देने की बात कही है|
मैथ्यू चार कंपनियां चलाते हैं और उनकी एक हफ्ते की कमाई 85,764 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 59 लाख रुपये है. सोशल मीडिया पर मैथ्यू ने इस नौकरी के टाइटल में लिखा है- 'The Coolest Job in The World.' मैथ्यू अपने निजी सहायक को 25 लाख रुपये देने के साथ-साथ रहने, आने-जाने, भोजन और स्वास्थ्य बीमे का खर्च भी देंगे. यह सैलरी आवेदन करने वाले व्यक्ति के अनुभव और क्षमता पर आधारित होगी|
मैथ्यू के मुताबिक अब तक 40 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं जिसमें 75 फीसदी महिलाएं हैं. इसमें ब्रिटेन, इटली, दक्षिण अमेरिका और एशिया की महिलाएं हैं.मैथ्यू के साथ काम करने के लिए आपको कंप्यूटर चलाना आना चाहिए. सोशल मीडिया एक्सपर्ट हों. जो भी इस नौकरी के लिए आवेदन कर रहा हो उसे यह पता होना चाहिए कि मैथ्यू क्या करते हैं. इसके लिए आवेदक यूट्यूब पर मैथ्यू के वीडियो देख सकते हैं|
READ FULL

Sunday, March 31, 2019

अपने इस लुक और ड्रेस को लेकर खूब चर्चा में हैं कंगना रनौत

Sunday, March 31, 2019 0

अपने इस लुक और ड्रेस को लेकर खूब चर्चा में हैं कंगना रनौत.

(there is a lot of discussion about this look and dress, kangna runout)
फैशन और स्टाइल के मामले में कंगना कभी निराश नहीं करतीं है, फिर चाहे वह एयरपोर्ट आउटिंग हो या फिर कैजुअल या फिर कोई इवेंट ही क्यों न हो। इन दिनों कगंना अपनी एक मैक्सी ड्रेस को लेकर खूब चर्चा में हैं। कंगना हाल ही में लाइट पर्पल की लॉन्ग मैक्सी ड्रेस पहने नजर आईं। साथ में उन्होंने हैट और गॉगल्स लगाए हुए थे और मैचिंग सैंडल्स पहने थे। कंगना का यह समर लुक बेहद स्टनिंग लग रहा था। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और अगर इस सीजन के मुताबिक आप अपने वॉरड्रोब में कुछ पर्फेक्ट आउटफिट्स शामिल करना चाहती हैं, तो उनमें से एक आउटफिट कंगना की यह मैक्सी ड्रेस भी हो सकती है। इतना ही नहीं, इस सीजन में स्टाइलिश और फैशनेबल अगर आप भी दिखना चाहती है तो कंगना को जरूर फॉलो करें। कंगना न सिर्फ एक उम्दा ऐक्ट्रेस हैं बल्कि उनमें फैशन सेंस भी गजब का है। कंगना अच्छी तरह से जानती हैं कि किस मौके पर क्या पहनना है और कैसे कैरी करना है। हालांकि उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह जानती हैं कि उन पर क्या फबेगा और क्या नहीं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंगना अपने लिए ड्रेस का चुनाव करती हैं।
READ FULL

Tuesday, March 26, 2019

गर्मियों में स्टाइल और कम्फर्ट लुक के लिए चुने ये फैब्रिक्स

Tuesday, March 26, 2019 0

गर्मियों में स्टाइल और कम्फर्ट लुक के लिए चुने ये फैब्रिक्स.

(these fabrics selected for summer style and comfort look)
गर्मियां आते ही वॉरड्रोब को अपडेट करने का भी टाइम आ जाता है. अगर आप चिलचिलाती गर्मी में पसीने की दुर्गंध और खुजली-घमौरी से बचना चाहते हैं तो अपनी वॉर्डरोब में अच्छे फैब्रिक के कपड़े रखें. गर्मियों में हल्के कपड़े के नाम पर ज्यादातर लोग कॉटन फैब्रिक चुनते हैं, लेकिन इसके अलावा और भी फ्रैबिक हैं, जो आपको गर्मी में भी कूल रखेंगे.
गर्मियों के लिए खादी:-
खादी फैशन के मामले में आजकल बहुत देखने को मिल जाता है. यह फैब्रिक मौसम के मुताबिक खुद को ढाल लेता है, यह छूने पर बहुत मुलायम नहीं होता. इसके बावजूद बेहद पसंद किया जाता है, क्योंकि इसका रखरखाव बहुत आसान है और गर्मियों में यह बहुत राहत पहुंचाता है. आप इसे सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में आसानी से पहन सकते हैं. यह फैब्रिक पसीने को सोखकर ठंडक देता है. खादी की साडि़यां भी गर्मी में विशेष रूप से पसंद आती हैं.
गर्मियों के लिए जॉर्जेट:-
यह फैब्रिक शिफॉन की तरह दिखता है, यह महिलाओं के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प है. जॉर्जेट में साड़ियां, सूट, ड्रेस, शर्ट और कुर्ते पहन सकते हैं.
गर्मियों के लिए रेयॉन:-
कॉटन, सिल्क, लिनेन और ऊनी फैब्रिक के मिक्स से रेयॉन बनता है. इसमें बेहद खूबसूरत कलर भी आपको आसानी से मिल जाते हैं. गर्मियों में इस फ्रैबिक के बने कपड़े मार्केट में आसानी से मिलते हैं.
गर्मियों के लिए लिनन:-लिनेन गर्मियों के लिए सबसे अच्छा फैब्रिक है, लिनन पूरी तरह से एक प्राकृतिक फैब्रिक है. इसमें एक कमी है कि कपड़े में रिंकल्स जल्दी पड़ते हैं. यह गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इसे कपड़ों का एयरकंडीशनर भी कह सकते हैं. यह फैब्रिक हमेशा हल्के रंगों में ही मिलता है, इसलिए आंखों को भी बहुत ठंडक पहुंचाता है.
गर्मियों के लिए पॉलिस्टर:-पॉलिस्टर कपड़ा स्पोर्ट्सविअर के लिए अच्छा रहता है. यह वाटर रेसिस्टेंस भी होता है. आपको पसीना ज्यादा आता है तो यह आपके लिए प्रॉब्लम कर सकता है. यह कपड़ा ज्यादा महंगा नहीं होता साथ ही इसमें सिकुड़न भी नहीं आती. पॉलिस्टर के कपड़े वर्कआउट या स्विमवेअर के तौर पर सही रहते हैं. कई बड़े-बड़े ब्राण्ड में यह मिल जाता है.
गर्मियों के लिए शॉम्ब्रे:-
शॉम्ब्रे फैब्रिक डेनिम की तरह दिखता है. ये फैब्रिक गर्मियों में आपको कूल लुक देने के साथ-साथ एयर कंडीशनर की तरह काम करता है. यह बहुत लाइटवेट फैब्रिक है, जो धुलाई के साथ और सॉफ्ट होता जाता है.
READ FULL

Monday, March 25, 2019

विश्वव्यापी निर्वाह व्यय सर्वेक्षण के अनुसार भारत में रहने के लिए ये शहर है सबसे सस्ते

Monday, March 25, 2019 0

विश्वव्यापी निर्वाह व्यय सर्वेक्षण के अनुसार भारत में रहने के लिए ये शहर है सबसे सस्ते.

(according to the worldwide survey expenditure survey, this city is the cheapest to live in india)
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 2019 के विश्वव्यापी निर्वाह व्यय सर्वेक्षण के अनुसार पेरिस, सिंगापुर और हांगकांग दुनिया के सबसे महंगे शहरों में शामिल हैं. जबकि, रहने के लिहाज से दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरू सबसे सस्ते शहरों में शामिल हैं. 'सीएनएन' ने सालाना सर्वेक्षण के हवाले से कहा कि सूची में शीर्ष पर तीन शहर पेरिस, सिंगापुर और हांगकांग हैं.
इस सर्वे में 133 शहरों में 150 चीजों की कीमत का आंकलन किया गया है. स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख चौथे स्थान पर है. स्विट्जरलैंड का ही जेनेवा और जापान का शहर ओसाका पांचवे स्थान पर हैं.
दक्षिण कोरिया का सियोल, डेनमार्क का कोपेनहेगन और अमेरिका का न्यूयॉर्क संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं. सबसे महंगे शहरों में 10वा स्थान अमेरिका के लॉस एंजिल्स और इजरायल के तेल अवीव का है.
दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में कराकस (वेनेजुएला), दमिश्क (सीरिया), ताशकंद (उज्बेकिस्तान), अलमाटी (कजाकिस्तान), कराची (पाकिस्तान), लागोस (नाइजेरिया), ब्यूनस आयर्स (अर्जेटीना) और भारत के शहर बेंगलुरू, चेन्नई और दिल्ली शामिल हैं.
READ FULL

Wednesday, February 06, 2019

जानिए कितने की स्वेट शर्ट पहनते हैं किंग खान, इतने में आप खरीद सकते है एक स्कूटी

Wednesday, February 06, 2019 0

जानिए कितने की स्वेट शर्ट पहनते हैं किंग खान, इतने में आप खरीद सकते है एक स्कूटी.

(Know how many people wear sweat shirts, King Khan, so you can buy a scooty)
किंग खान का मुकाबला कोई नही कर सकता है. वह जितने हैंडसम और चार्मिंग सूट-बूट में लगते हैं. उनते ही किलर कैजुअल लुक में लगते हैं. लेकिन हम यहां उनके स्टाइल की बात नहीं बल्कि इस पर खर्च होने वाले पैसे की बात करने जा रहे हैं. किंग खान फिलहाल अपनी एक महंगी हुड की वजह से सुर्खियों में हैं. इस हुड की कीमत इतनी है कि इसमें आप एक स्कूटी या एलईडी टीवी या कोई शानदार महंगा स्मार्ट फोन खरीद सकते हैं. इस हुड की कीमत 42,600 रुपए है शाहरुख के अलावा करन जौहर भी महंगे कपड़ों के शौकीन हैं. वह कई बार एयरपोर्ट पर 'सुप्रीम' ब्रांड के जैकेट, बैग्स के साथ नजर आते हैं. इन बैग्स की कीमत भी आसमानों में होती है. महंगे कपड़े छोड़कर शाहरुख खान के फिल्मी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो पिछले दिनों वह काफी चर्चा में रहे हैं. उनकी 'जीरो' दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई थी. इसके बाद उनका नाम एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक से जोड़ा जाने लगा. लेकिन शाहरुख ने इस फिल्म से एग्जिट ले ली. खबर है कि वह फरहान अख्तर की डॉन-3 की तैयारियों में लगे हुए हैं.
READ FULL

Monday, February 04, 2019

जानिए करीना की इस सिंपल शर्ट की कीमत, करीना के इस कूल लुक से फेंस खुश

Monday, February 04, 2019 0

जानिए करीना की इस सिंपल शर्ट की कीमत, करीना के इस कूल लुक से फेंस खुश.

(Know the price of this simple shirt of Kareena, this cute look of Kareena fence happy)
करीना कपूर एक बार फिर करीना अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। करीना का यह लुक उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के बर्थ-डे पार्टी का है। इस दौरान उन्होंने ब्लू कैजुअल शर्ट और डार्क ब्लू जींस कैरी कर रखी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ बालों को कर्ल कर खुला किया हुआ था। करीना का यह कूल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, उनकी इस शर्ट की भी काफी चर्चा हो रही है। बात करें करीना की इस शर्ट की तो यह डिस्कवायर्ड ब्रांड की है. और अप इस शर्ट की कीमत सुन दांग रहे सकते है.
करीना कपूर की इस शर्ट की कीमत इंटरनेट पर $515 यानी 36,800 रुपए है।
करीना कपूर का लैक्मे फैशन वीक का लुक भी काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह मशहूर डिजाइनर जोड़ी शांतनू और निखिल के शो के लिए शो स्टॉपर बनीं। उन्होंने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर कॉर्सेट गाउन कैरी कर रखा था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। करीना के इस गाउन में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, करीना ने पोनी टेल के साथ लाइट मेकअप और रेड लिपस्टिक लगा रखी थी।
READ FULL

Sunday, February 03, 2019

अगर इस वीकेंड घुमने का मन है तो जाये इन जगहें, मिलेगा सुकून

Sunday, February 03, 2019 0

अगर इस वीकेंड घुमने का मन है तो जाये इन जगहें, मिलेगा सुकून.

(If you want to stay this weekend then go to these places, get it relaxed)
महानगरों की दौड़-भाग से हर किसी का मन ऊब जाता है और फिर वह सुकून की तलाश में भटकता है. अगर आप दिल्ली में हैं तो जहरीली हवा से कुछ समय के लिए ही सही पर आप छुटकारा पा सकते हैं. दिल्लीवालों के लिए अच्छी बात ये है कि वे वीकेंड में कम दूरी की जगहों पर कम पैसे और कम वक्त में घूमने जा सकते हैं. यह घुमने के लिए अच्छी जगह है. बस कुछ घंटों का सफर करने के बाद आप एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाएंगे. शुद्ध हवा और शांत वातावरण में आपका वीकेंड शानदार रहेगा. इन जगहों की सैर करने के लिए आप अपने घर से सुबह ही निकल जाएं ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सके.
नौकुचियाताल:-

नैनीताल के नजदीक नौकुचियाताल बहुत ही अच्छा डेस्टिनेशन है. नौकुचियाताल में आप बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं. यहां पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से काठगोदाम तक की ट्रेन लेनी होगी. काठगोदाम से नौकुचियाताल कार से डेढ़ घंटे में पहुंच जाएंगे. ट्रेन और कार से कुल जर्नी में 7 घंटे तक का टाइम लग जाएगा. आप दिल्ली से अपनी कार से भी जा सकते हैं. इसमें आपको करीब 8.30 घंटे का वक्त लगेगा लेकिन टूटी-फूटी सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं.
कसौली:-

दिल्ली से सबसे नजदीक हिल स्टेशनों में से एक है. यह बेहद खूबसूरत जगह है. कसौली रिलैक्स करने के लिए बेहतरीन जगह है. कसौली पहुंचने के लिए आप काल्का तक की ट्रेन ले सकते हैं. ट्रेन से काल्का पहुंचने में साढ़े चार घंटे लगते हैं. इसके बाद काल्का से कसौली तक पहुंचने में डेढ़ घंटा लगता है. दिल्ली से कसौली तक आप कार से भी जा सकते हैं. ड्राइव करके जाने में भी आपको लगभग ट्रेन जितना ही समय लगेगा.
ऋषिकेश:- 

ऋषिकेश एक ऐसी जगह है जहां पर आप बहुत कुछ कर सकते हैं- एडवेंचर स्पोर्ट, योग और मंदिर दर्शन... सब कुछ यहां मौजूद है. दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने में आपको 6 घंटे लगते हैं. आप देहरादून की फ्लाइट भी ले सकते हैं और वहां से ड्राइव करके ऋषिकेश पहुंच सकते हैं. दिल्ली से देहरादून की फ्लाइट 50 मिनट लेती है.
READ FULL

Friday, January 25, 2019

ज्‍वेलरी लॉन्‍च इवेंट में कंगना रनौत का मेकअप लुक बना ट्रेंड, जरुर करे ट्राई

Friday, January 25, 2019 0

ज्‍वेलरी लॉन्‍च इवेंट में कंगना रनौत का मेकअप लुक बना ट्रेंड, जरुर करे ट्राई

(Kangana Ranaut's make-up look trend at the Jewellery Launch event, please tray)
कंगना रनौत को एक ज्‍वेलरी लॉन्‍च इवेंट में देखा गया. कंगना यहां ट्रेडिशन अंदाज में नजर आईं. कंगना की गोल्‍ड रॉ मैंगों साड़ी और ब्‍लैक ब्‍लाउज के साथ-साथ उनकी ज्‍वेलरी काफी स्‍टाइलिश थी. आप भी इन को यूज़ करके ट्रेंडी लुक पा सकते है.

इवेंट में कंगना का लुक:-

कंगना की ड्रेस के साथ-साथ लोगों का ध्‍यान कंगना के न्‍यूड मेकअप पर था. जो बेहद लाइट होते हुए भी हर किसी को अपनी और अट्रेक्‍ट कर रहा था. अगर आप भी कंगना का ये मेकअप ट्राई करना चाहती हैं, और आप सनी लियोन का ये क्‍यूट हेयरस्‍टाइल आप भी करें ट्राई
कैमरे को पोज देती हुईं कंगना
1. आईब्रो:-
कंगना की तरह फुल डार्क आइब्रो के लिए L'Oreal Brow Artist Designer Pencil ट्राई करें. इसमें एक तरफ ब्रश और दूसरी तरफ एक हल्के भूरे रंग की पेंसिल दी गई है जो आपको नेचुरल लुक देगी. यह आपको 594 रुपए 699 रुपए तक में मिल जाएगी.
2. आईशैडो:-
कंगना ने अपनी आंखों पर ब्राउन आईशैडो लगाया हुआ था. BeYu ColorSwing Eyeshadow in Brown को अपनी पलकों पर लगाएं. यह आपको शिमर फिनिश देगा. यह आपको 600 रुपए में मिल जाएगा.
3. आईलाइनर:-जेट ब्‍लैक आईलाइनर की बजाए इन दिनों ब्राउन लाइनर ट्रेंड में हैं. यह कंगना के लुक पर पूरी तरह मैच कर रहा था. Plum All-Day Wear Kajal in Uptown Brown आपको नेचुरल लुक देगा. यह आपको 495 रुपए में मिल जाएगा.
4. गाल:-
ब्राउन ब्‍लश कंगना की खूबसूरती में चार-चांद लगा र‍हा था. इसके लिए आप Note Mineral Blusher in Brown ट्राई कर सकती हैं. यह आपको 1499 रुपए में मिल जाएगा.
5. लिप्‍स:-कंगना के ग्‍लोसी लिप्‍स उन्‍हें कॉम्प्लीमेंट दे रहे थे. अगर आप भी कंगना की तरह लिपस्टिक ट्राई करना चाहती हैं तो Zuii Organic Flora Lipstick in Natural करें. यह आपको 1500 रुपए में मिल जाएगी.
READ FULL

Tuesday, January 22, 2019

सर्दियों के लिए 5 स्टाइलिश चेक्ड ब्लेज़र, जाने क्या है कीमत

Tuesday, January 22, 2019 0

सर्दियों के लिए 5 स्टाइलिश चेक्ड ब्लेज़र, जाने क्या है कीमत.

(5 stylish checkered blazers for winter, what is the price)
सर्दियों में स्वेटर कैसा भी पहनें, लेकिन आपका ब्लेज़र स्टाइलिश होना चाहिए.आज कल चेक्ड ब्लेज़र काफी चल रहा है. हाल ही में जाह्नवी कपूर और सोनम कपूर को भी काफी स्टाइलिश ब्लेज़र में देखा गया. 

देखिए 5 बेहद ही स्टाइलिश चेक्ड ब्लेज़र:-

1. इस सिंगल बटन्ड प्लैकेट और दो फ्रंट पॉकेट वाले इस ब्लेज़र की कीमत है 3,299 रुपये.
2. डबल ब्रेस्टिड प्लैकेट और दो फ्रंट पॉकेट वाले इस चेक्ड ब्लेज़र की कीमत है 4,999 रुपये.
3. इस एक और चेक पैटर्न और दो फ्रंट पॉकेट वाले ब्लेज़र की कीमत है 1,679 रुपये.
4. 1,699 की कीमत में देखें ये ट्रेंडी चेक्ड ब्लेज़र.
5. सिंगल बटन्ड प्लैकेट वाले इस ग्रे चेक्ड ब्लेज़र की कीमत है 2,999 रुपये.
READ FULL

Friday, January 11, 2019

डिजाइनर लहंगा खरीदने की सोच रही है तो शादी का सारा सामान खरीदने के लिए ये है बेस्ट मार्केट्स

Friday, January 11, 2019 0

डिजाइनर लहंगा खरीदने की सोच रही है तो शादी का सारा सामान खरीदने के लिए ये है बेस्ट मार्केट्स.

(if the designer is thinking of buying a cloth, then it is best to buy all the accessories of marriage)
शादी में केवल दुल्हन ही नहीं बल्कि उसकी सहेलियां और अन्य महिला रिश्तेदार भी किसी से कम नहीं लगना चाहती हैं. एक अदद लहंगा दुल्हन की ही नहीं बल्कि उसकी सहेलियों का भी अरमान होता है. अगर आपकी भी दोस्त या किसी रिश्तेदार की शादी होने वाली है लेकिन आपका बजट आपको लहंगा खरीदने की इजाजत नहीं दे रहा.तो दिल छोटा न करें.
आप कम बजट में शानदार लहंगा कहां से खरीद सकती हैं. तो बस तैयार हो जाइए अपने हुस्न के जलवे बिखेरने के लिए.
दिल्ली का चांदनी चौक केवल पराठों के लिए ही नहीं बल्कि लहंगों के लिए भी मशहूर है. आप यहां से अपने बजट में खूबसूरत लहंगा खरीद सकती हैं.बजट में सामान मिल जाएगा.
चांदनी चौक से महज कुछ दूर पर ही सदर बाजार में भी काफी अच्छे और खूबसूरत कढ़ाई और कसीदाकारी वाले लहंगे मिलते हैं. आप कम खर्च में यहां से भी अपने लिए लहंगे की शॉपिंग कर सकती हैं.
अगर आपकी शादी होने वाली है और आपने अभी तक कोई तैयारी नहीं की है तो एक नजर जरा इन बाजारों पर भी गौर फरमाएं. यहां आपकी जरूरत का सारा सामान मिल जाएगा.कटरा बाजार में शॉपिंग करने के लिए आपको पूरा एक दिन बर्बाद करना होगा. क्योंकि एक बार मार्केट का अवलोकन कर लेने से आपको सस्ते और खूबसूरत लहंगे मिल जाने में आसानी होगी.. हालांकि कटरा बाजार में शॉपिंग करने के लिए आपको पूरा एक दिन बर्बाद करना होगा. क्योंकि एक बार मार्केट का अवलोकन कर लेने से आपको सस्ते और खूबसूरत लहंगे मिल जाने में आसानी होगी..
चांदनी चौक, कटरा, सदर बाजार में 2 हजार रूपए से अच्छे लहंगे की शुरुआत होती है.. चांदनी चौक, कटरा, सदर बाजार में 2 हजार रूपए से अच्छे लहंगे की शुरुआत होती है..
तो बस जाइए और ले आइए अपने बजट में अपना मनपसंद लहंगा और बन जाइए. यहां आपको एकदम बजट में सामान मिल जाएगा.
READ FULL

Thursday, January 10, 2019

शादी का लहंगा खरीदने की सोच रहे है तो रखे इन बातो का ख्याल

Thursday, January 10, 2019 0

शादी का लहंगा खरीदने की सोच रहे है तो रखे इन बातो का ख्याल

(If you are thinking of buying  of Wedding dress , keep in mind these things)
जिस लड़की की शादी होने वाली होती है उसके पास जिस चीज की उसे सबसे ज्यादा टेंशन सताती है वो है उसका शादी को जोड़ा। हर कोई चाहता है कि अपनी शादी के दिन वह बेस्ट दिखे।
शादी का लहंगा खरीदते वक्त किन बातों का रखे ध्यान
अपना बजट तय करें:-
सबसे पहले आप यह तय करें कि आफका बजट कितना है, क्योंकि आप जाकर लहंगा देखने लगे और जो लहंगा आपको पसंद आए वो बजट से बाहर हो तो ऐसा नहीं होना चाहिए। क्योंकि फिर आपका मन उसी में अटक जाएगा और अगर आप किसी तरह उसे खरीद भी लेंगी तो आपको दूसरे खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी।
अपने ट्रेडिशन का रखें ख्याल:-
लहंगा लेते समय आपको अपने ट्रेडिशन का भी ख्याल रखना चाहिए। ऐसा नहीं की आप सिर्फ ट्रेंड को देखकर इसे खरीद लें। आपने देखा बैकलेस ब्लाउज का ट्रेंड है तो ये ले ले। ऐसा हो सकता है इससे आपके परिवार के लोगों को प्रॉब्लम हो। तो लहंगा लेते समय अपने परीवार की परंपरा को ध्यान में रखें।अपनी स्किन टोन और मौसम के अनुसार कलर का चयन करें| लहंगे को खरीदते समय ठीक से कलर का चयन करें। यह जरूर देखें कि जो कलर आप खरीद रहे हैं वह आपकी स्किन टोन के साथ सूट कर रहा है या नहीं। इसके अलावा जिस भी मौसम में शादी है उसके अनुसार रंग और फ्रैब्रिक को चुनें।और अपने रंग के अनुसार अपना लहंगा चुने|
READ FULL

Tuesday, January 08, 2019

उर्वशी रौतेला ने पहना कलरफुल अल्फाबेट वाला खूबसूरत गाउन

Tuesday, January 08, 2019 0

उर्वशी रौतेला ने पहना कलरफुल अल्फाबेट वाला खूबसूरत गाउन.

(Urvashi Rautela beautiful gown with colorful alphabet wearing)

एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वह अपनी हॉट स्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करती रहती है। जिसके कारण फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती है। हाल में ही ऐसे ही खूबसूरत गाउन में नजर आईं। जिसके बाद फैंस से बीच चर्चा में आ गई। क्योकि वे अपने इस लुक से बहेद खूबसूरत नजर आ रही है.
अपने लुक को पुरा करने के लिए उर्वशी ने मेसी पौनी टेल के साथ स्मोकी आइज और न्यूड लिप कलर लगाया हुआ था। जिसमें वह कहर बरपाती हुई नजर आ रही थी।

उर्वशी रौतेला का खूबसूरत गाउन elisabetta franchi ब्रांड के ss19 कलेक्शन में से है।

एक यूजर ने कमेंट किया कि आपकी ड्रेस के वर्ल्ड कुछ कहना चाहते। इन्हें मिलाकर कोई शब्द में बनाने की कोशिश कर रहा हूं। वहीं एक यूजर ने कहा आप बहुत ही सुंदर लग रही है। उन्होंने हार्ट बनी हुई रेड ड्रेस पहनी थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।
READ FULL

Friday, January 04, 2019

अगर आप शादी में ज्वैलरी खरीदने की सोच रहे है तो जरूर ट्राई ये ज्वैलरी

Friday, January 04, 2019 0
अगर आप शादी में ज्वैलरी खरीदने की सोच रहे है तो जरूर ट्राई ये ज्वैलरी.
(If you are thinking of buying jewelry at a wedding, definitely Try Jewelry)

आप तय नहीं कर पा रही हैं कि शादी के दिन आप क्या पहनें तो फिर आप लाइटवेट लहंगे के साथ सफेद हीरे जड़ा चोकर पहन सकती हैं और अगर आप सिल्क साड़ी पहन रही हैं तो फिर सोने की टेम्पल ज्यूलरी  पहन सकती हैं। इन ज्वैलरी को जरूर ट्राई करे.


चोकर:-
चोकर्स आजकल बेहद चलन में हैं, जो लहंगा चोली हो या पारंपरिक साड़ी हर तरह के पारंपरिक परिधानों पर जंचते हैं। सफेद हीरों से जड़ा सुंदर चोकर या रूबी या नीलम जड़ा दो-तीन लड़ी वाला चोकर आपके लाइटवेट-लंहगे के साथ आपको बेहद खूबसूरत लुक देगा।


चांदबाली:-
आप अनकट पोल्की और मोती वाली चांदबाली पहन सकती हैं, ये हर किसी पर अच्छे लगते हैं और पारंपरिक परिधानों, चाहे पलाजो सूट हो या अनारकली सूट हो इनके साथ पहनने से आपकी खूबसूरती में और चार-चांद लग जाएंगे।


ब्रेसलेट:-
सफेद हीरे जड़े व्हाइट गोल्ड या प्लेटिनम के टेनिस ब्रेसलेट वेस्टर्न गाउन के साथ पहनने पर आपको बेहद आकर्षक लुक देंगे। पीले सोने या व्हाइट गोल्ड में रंग-बिरंगे रत्न जड़े कंगन या ब्रेसलेट शादी के मौके पर पारंपरिक परिधानों के साथ पहनने पर बेहद अच्छे लगेंगे। सोने के महीन तार के काम वाले ब्रेसलेट या कंगन भी इस अवसर पर पहने जा सकते हैं।


टेम्पल ज्यूलरी:-
टेम्पल ज्यूलरी में देवी-देवताओं की खूबसूरत आकृतियां बनी होती है। इस तरह के आभूषण जैसे माथा पट्टी, कमर बंद और कानफूल बेहद लोकप्रिय है और भारत के हर हिस्से में दुल्हनों द्वारा पसंद किए जाते हैं। पारंपरिक सिल्क साड़ी के साथ पीले सोने से बनी टेम्पल ज्यूलरी पहनें। ये आपको शाही लुक देगा।आप सबसे अलग नजर आयंगे.
READ FULL

Monday, December 31, 2018

फैशन इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव, हर दुल्हन की पसंद बन रही पानेतर साड़ी

Monday, December 31, 2018 0
फैशन इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव, हर दुल्हन की पसंद बन रही पानेतर साड़ी
(Big change in the fashion industry, the penultimate sari becoming the choice of every bride)
शादियों का सीजन चल रहा है। इस साल एक के बाद एक कई बड़े सेलेब्रिटीज शादी के बंधन में बंध गए। ईशा अंबानी की शादी का जब पहला लुक सामने आया तो वहां मौजूद मेहमानों की निगाहें सिर्फ उन्हीं पर टिकी रह गई। ईशा ने एक बार फिर पुराने फैशन में नए जमाने का तड़का लगाकर एक नया फैशन ट्रेंड सेट किया। ईशा ने अपनी शादी में पानेतर साड़ी पहनी। ईशा अंबानी की साड़ी को देखकर अब हर होने वाली दुल्हन इसी तरह की साड़ी को अपनी शादी में पहनने के लिए पसंद कर रही हैं।ईशा अंबानी ने आइवरी कलर का हैवी वर्क वाला भारी लहंगा पहना था। इसके साथ ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी की शादी का सुर्ख लाल रंग का दुपट्टा भी डाला था जिसे पानेतर साड़ी कहा जाता है। गुजरात की मशहूर इस साड़ी का दौर ईशा द्वारा पहने जाने की वजह से एक बार फिर लौट आया है। पानेतर साड़ी पुणे ज़माने की है अब फिर चल गयी है. ईशा का खूबसूरत लहंगा आइवरी, गोल्ड और ऑफ वाइट कलर का था। उनके लहंगे में 16 पैनल लगे होने के साथ हैंड एम्ब्रॉडयरी की गई थी। ईशा के लहंगे, ब्लाउज और दुपट्टे में मुगलकालीन जाली का काम किया गया था।इसके साथ लंहगे में फ्लोरल पैनल लगे होने के साथ जरदोजी, वासली, मुकेश का बेहद बारीक और बेहतरीन काम किया गया था। लहंगे में शिमरी इफेक्ट देने के लिए क्रिस्टल्स और सेक्विन्स का इस्तेमाल किया गया था। पानेतर साड़ी अब हर किसी को पसंद आ रही है |अब हर ढुलान की पसंद पानेतर साड़ी ही है
READ FULL

Saturday, December 29, 2018

न्यू ईयर पार्टी को दे क्रिएटिव लुक, दीवारों को सजाये फ्रिंजिज़ और गुब्बारों से

Saturday, December 29, 2018 0
न्यू ईयर पार्टी को दे क्रिएटिव लुक, दीवारों को सजाये फ्रिंजिज़ और गुब्बारों से.
(Creatives look to the New Year party, decorated with fringe walls and balloons)


न्यू ईयर पार्टी की रौनक बढ़ना चाहते हैं तो थोड़ा सा ध्यान वेन्यू के इंटीरियर पर भी देना पड़ेगा। अगर घर पर पार्टी प्लान कर रहे हैं तो डेकोरेशन में थोड़ा सा बदलाव करें। दीवारों पर सजावट, फ्रिंजिज़ और गुब्बारों से घर का पूरा लुक बदला जा सकता है। और घर अच्छा भी नज़र आएगा.
पार्टी फ्रिंजिज़ (गोल्डन, सिल्वर, पिंक), कैंची, धागा (बांधने के लिए)।ऐसे बनाएं- इस डेकोरेट के लिए कमरे के एक कोने का चुनाव कर लें या पर्दे टांगने वाली जगह से पर्दा निकाल दें। जितनी लंबी दीवार बनानी है उस लंबाई में गोल्डन-सिल्वर फ्रिंजिज़ को काटकर टांग दें। अब इसके ऊपर पिंक फ्रिंजिज़ को टांगें और चित्र में दिखाए अनुसार वी (V) आकार में उल्टा काटें। गोल्डन-सिल्वर को भी इस आकार में काटें। कटे हए फ्रिंजिज़ को साफ़ न करके नीचे ही पड़ा रहने दें।
क्या चाहिए- गोल्ड पेपर गार्लेंड, कार्ड बोर्ड, फेविकॉल, गोल्डन पेपर।ऐसे बनाएं- कार्डबोर्ड पर गोल्डन पेपर को चिपका दें। पेपर सूख जाने पर कार्डबोर्ड को किसी दीवार पर टिका दें या अच्छी तरह से चिपका दें। गोल्ड पेपर गार्लेंड को एक बोल में निकाल लें। एक-एक करके पेपर गार्लेंड को कार्डबोर्ड पर चिपकाते जाएं। पूरे कार्डबोर्ड पर गार्लेंड चिपक जाएं तो लगभग 1 घंटे के लिए इन्हें सूखने दें। पार्टी में इस सजीली दीवार के सामने मनपसंद तस्वीर खिंचवाएं।
क्या चाहिए- मल्टीकलर कन्फेटी, पारदर्शी या सफेद गुब्बारे, हीलियम बलून टैंक, धागा या लेस, काग़ज़।ऐसे बनाएं- एक बाउल में कन्फेटी को निकाल लें। अब काग़ज़ को मोड़कर कोन जैसा आकार दे दें। इसमें थोड़े से कन्फेटी भर लें। गुब्बारे का मुंह खोलकर इसमें कोन की मदद से | कन्फेटी को भरें। सभी गुब्बारों में कन्फेटी को भरकर रख लें। गुब्बारों को धागे या लेस से बांधकर जिस कमरे में पार्टी है वहां छोड़ दें। सभी गुब्बारे छत की दीवार पर चिपक जाएंगे।इससे कमरा अच्छा लगेगा, और लुक भी अच्छा लगेगा.
READ FULL

Friday, December 28, 2018

भारत में बढ़ रहा है इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक ट्रेंड

Friday, December 28, 2018 0
भारत में बढ़ रहा है इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक ट्रेंड.
पुणे में 29-31 दिसंबर से विश्व प्रसिद्ध ईडीएम (इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक) फेस्टिवल ‘सनबर्न’ शुरू होने जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह फेस्टिवल भारत ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा ईडीएम फेस्टिवल कहा जाता है। इसकी भव्यता इसी बात से समझी जा सकती है कि इस्लामिक स्टेट जैसे कुख्यात आतंकवादी संगठन ने पिछली बार गोवा में हुए इस आयोजन को लेकर धमकी दी थी, जिसके बाद इसकी सुरक्षा कई गुना ज्यादा बढ़ा दी गई। हालांकि इंडिया में इस म्यूजिक को तैयार करने वाले फिलहाल कुछ ही लोग हैं।
ईडीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट से तैयार म्यूजिक
यह एक अलग तरह का म्यूजिक है, जो सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट के जरिए तैयार किया जाता है। कई बार यह सिर्फ कम्प्यूटर म्यूजिक सॉफ्टवेयर की मदद से ही संचालित होता है। मौजूदा दौर में आउटडोर और क्लबाें में होने वाले आयोजन में यही म्यूजिक चलन में आता जा रहा है।
भारत में बढ़ रही भव्यता
बहुत से लोगों को लगता है कि ईडीएम भारत में अभी-अभी आया है, लेकिन हकीकत यह है कि संगीत की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही विधा के मामले में भारत भी पीछे नहीं है। दुनिया के करीब 250 से ज्यादा विदेशी कलाकार साल भर में भारत का दौरा करते हैं। ईडीएम के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले जर्मन मूल के अमेरिकन संगीत निर्माता 40 वर्षीय मार्कुस शुल्ज ने बीते दिनों मुंबई, हैदराबाद, पुणे तथा दिल्ली में प्रस्तुति दी। ईडीएम की बढ़ती लोकप्रियता ने बॉलीवुड संगीत सितारों को भी प्रभावित किया है। इसका असर अब सिर्फ बड़े शहरों में नहीं इंदौर, गुड़गांव और अहमदाबाद जैसे छोटे शहरों में भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि बॉलीवुड सितारे भी अपने लाइव शो में ईडीएम को शामिल करने लगे हैं। ईडीएम से कई लोग प्रभावित हो रहे है| ईडीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट से तैयार म्यूजिक लोगो को पसंद आ रहा है ईडीएम म्यूजिक चलन में भी आता जा रहा है|
READ FULL

Thursday, December 27, 2018

सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए करे इन आउटफिट्स का चयन

Thursday, December 27, 2018 0
सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए करे इन आउटफिट्स का चयन.
सर्दियों के मौसम में स्टाइलिश दिखाने के लिए ज्यादा ऑप्सन नहीं होते है, ठंड से बचने के लिए गर्लस ज्यादातर जींस को प्रिफर करती हैं,लेकिन ऐसा नहीं हैं आप सर्दियों में अपने लुक को और भी स्टाइलिश दिखा सकती है। हम आपके लिए कुछ ऐसे ही आउटफिट्स लेकर आए है..जो आपको स्टाइलिश लुक देता है। जींस की बजाए मैक्सी स्कर्ट्स कैरी कर सकती हैं। ज़्यादा ठंड में मैक्सी स्कर्ट्स के नीचे आप वूलन स्टॉकिंग्स कैरी करें। मैक्सी स्कर्ट्स विंटर में भी आपके स्टाइल को खास बना देंगे। कैजुअल आउटिंग हो या लंच डेट, ये स्कर्ट्स आपको ट्रेंडी और ग्लैमरस लुक देंगे। इनके साथ आप लॉन्ग और रेग्युलर, दोनों तरह जैकेट्स और स्वेटर्स पहन सकती हैं। ये हैं मैक्सी स्कर्ट्स के कुछ स्टाइलिश ऑप्शंस है .जो आपको स्टाइलिश लुक देता है.
READ FULL

Tuesday, December 25, 2018

हर आउटफिट्स के साथ परफेक्ट मैच पाने के लिए अपनाये ये डबल मॉन्क शूज़

Tuesday, December 25, 2018 0
हर आउटफिट्स के साथ परफेक्ट मैच पाने के लिए अपनाये ये डबल मॉन्क शूज़.
पुरूषों के पास स्टाइलिंग के लिए बहुत कम ऑप्शन होते हैं लेकिन अगर वो चाहे तो इन गिने-चुने ऑप्शन्स में भी लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो कर सकते हैं। अगर आप भी फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन की बात मानते हैं। तो वॉडरोब में कपड़ों के साथ-साथ लेटेस्ट फुटवेयर्स भी शामिल करें| बेल्ट और शूज़ के मामले के सीक्रेट फंडे के बारे में नहीं जानते, कि आपके बेल्ट और शूज़ का कलर हमेशा एक-दूसरे से मैच करते हुए होने चाहिए। तो आज हम उन शूज़ के बारे में बात करेंगे जो लेटेस्ट होने के साथ ही आपके ओवरऑल लुक को बनाएंगे खास, जो आप पर अच्छे भी लगेगे| लेटेस्ट शूज़ ट्रेंड की जिसमें डबल मॉन्क शूज़ आज भी टॉप पर हैं। इसे आप किसी भी आउटफिट्स के साथ पहन सकते हैं। फॉर्मल और कैजुअल दोनों ड्रेसिंग को कॉम्प्लीमेंट करते हैं और तो और इंडो-वेस्टर्न के साथ भी परफेक्टली मैच हो जाते हैं। फुटवेयर्स, फैशन का एक एसेंशियल एलिमेंट होते हैं क्योंकि इनमें आपकी पर्सनालिटी भी रिफ्लेक्ट होती है। इस शूज़ में स्ट्रैप्स के पैटर्न और डिजाइन में कई वैराइटीज़ होती हैं, जो फैशनेबल मेल को बहुत सारे ऑप्शन्स देते हैं।
डबल मॉन्क मतलब जेंटलमैन शूज़:-
डबल मॉन्क शूज़ अलग-अलग मैटेरियल में अवेलेबल हैं लेकिन पुरूषों को हाई-शाइन लैदर और स्वेट वाले शूज़ सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। क्योंकि यह ट्रेंडी लगते हैं। इसके साथ ही अगर कलर की बात करें तो ये ब्लैक, ब्राउन, टैन, बरगंडी जैसे कई कलर्स में भी अवेलेबल हैं। सूट हो या शर्ट ये हर एक के साथ बहुत ही अच्छे लगते हैं। इसी वजह से इसे जेंटलमैन शूज़ भी कहा जाता है।ये आपको बहुत स्टाइलिश लुक देते है.जो आप पर अचे भी लगते है.




READ FULL

Monday, December 24, 2018

क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए अपनों को दे कोई खास तोफहा

Monday, December 24, 2018 0
क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए अपनों को दे कोई खास तोफहा.
क्रिसमस पर बाजारों और शॉपिंग मॉल्स में रौनक देखने को बनती है. क्रिसमस को खास और यादगार बनाने के लिए लोग एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं. क्रिसमस पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बेस्ट गिफ्ट देने के लिए लोग कई दिन पहले से ही बाजारों के चक्कर लगाने शुरू कर देते हैं, लेकिन फिर भी खरीदे गए गिफ्ट से ज्यादा संतुष्ट नहीं होते हैं. अलग-अलग लोगों की पसंद काफी अलग होती है. बाजारों में अपनी पंसद का गिफ्ट खरीदना बहुत ही मुश्किल काम होता है. अगर आपको नहीं समझ आ रहा है की क्या गिफ्ट दे तो घबराएं नहीं. हम आपको बता रहे है बेस्ट गिफ्ट्स ऑपशन.
चॉकलेट बॉक्स:-
क्रिसमस के मौके पर चॉकलेट्स और मिठाई गिफ्ट करने का ट्रेडिशन सदियों से चला आ रहा है. चॉकलेट ज्यादातर लोगों को पसंद होती है और गिफ्ट करने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.
क्रिसमस कैंडल:-
आप अपनों को क्रिसमस कैंडल देकर उनके जीवन को रोशनी से भरने की मनोकामना कर सकते हैं. आजकल बाजारों में काफी सुंदर कैंडल मौजूद हैं.
हैंड बैग:-
अगर किसी महिला को गिफ्ट देने का सोच रहे हैं तो हैंड बैग से बेहतर ऑप्शन कुछ हो ही नहीं सकता है. आजकल हैंड बैग काफी ट्रेंड में भी है. क्रिसमस के अवसर पर लाल रंग क हैंड बैग एक परफेक्ट क्रिसमस गिफ्ट होगा.
क्रिसमस गिफ्ट पैक:-
अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का क्रिसमस खास बनाने के लिए आप क्रिसमस ट्री और कॉफी मग भी दे सकते है. ये हर उम्र के लोगों को गिफ्ट करने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है.
फूल:-
कोई भी खास अवसर बिना फूलों की महक के अधूरा सा लगता है. अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो फूलों का गुलदस्ता उपहार में दे सकते हैं.
READ FULL

Pages