अपने इस लुक और ड्रेस को लेकर खूब चर्चा में हैं कंगना रनौत - Find Any Thing

RECENT

Sunday, March 31, 2019

अपने इस लुक और ड्रेस को लेकर खूब चर्चा में हैं कंगना रनौत

अपने इस लुक और ड्रेस को लेकर खूब चर्चा में हैं कंगना रनौत.

(there is a lot of discussion about this look and dress, kangna runout)
फैशन और स्टाइल के मामले में कंगना कभी निराश नहीं करतीं है, फिर चाहे वह एयरपोर्ट आउटिंग हो या फिर कैजुअल या फिर कोई इवेंट ही क्यों न हो। इन दिनों कगंना अपनी एक मैक्सी ड्रेस को लेकर खूब चर्चा में हैं। कंगना हाल ही में लाइट पर्पल की लॉन्ग मैक्सी ड्रेस पहने नजर आईं। साथ में उन्होंने हैट और गॉगल्स लगाए हुए थे और मैचिंग सैंडल्स पहने थे। कंगना का यह समर लुक बेहद स्टनिंग लग रहा था। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और अगर इस सीजन के मुताबिक आप अपने वॉरड्रोब में कुछ पर्फेक्ट आउटफिट्स शामिल करना चाहती हैं, तो उनमें से एक आउटफिट कंगना की यह मैक्सी ड्रेस भी हो सकती है। इतना ही नहीं, इस सीजन में स्टाइलिश और फैशनेबल अगर आप भी दिखना चाहती है तो कंगना को जरूर फॉलो करें। कंगना न सिर्फ एक उम्दा ऐक्ट्रेस हैं बल्कि उनमें फैशन सेंस भी गजब का है। कंगना अच्छी तरह से जानती हैं कि किस मौके पर क्या पहनना है और कैसे कैरी करना है। हालांकि उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह जानती हैं कि उन पर क्या फबेगा और क्या नहीं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंगना अपने लिए ड्रेस का चुनाव करती हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages