Find Any Thing: politics

RECENT

Showing posts with label politics. Show all posts
Showing posts with label politics. Show all posts

Thursday, December 28, 2023

तमिलनाडु शोकग्रस्त: डीएमडीके के नेता, विजयकांत, सुबह 7 बजे निधन

Thursday, December 28, 2023 0

तमिलनाडु शोकग्रस्त: डीएमडीके के नेता, विजयकांत, सुबह 7 बजे निधन

तमिलनाडु के देशी मुरपोक्कु द्रविड़ काज़ागम (डीएमडीके) पार्टी के नेता, विजयकांत, ने गुरुवार, 28 दिसंबर, सुबह 7 बजे अपने आत्मा को समर्पित कर दिया। उनकी स्वास्थ्य में गिरावट हो गई थी, जिसके कारण उन्हें चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्हें न्यूमोनिया के कारण वेंटिलेटरी समर्थन पर रखा गया था।

तमिलनाडु शोकग्रस्त: डीएमडीके के नेता, विजयकांत, सुबह 7 बजे निधन


उसी दिन के पहले, उनकी पार्टी ने सूचना दी कि विजयकांत कोरोना पॉजिटिव हुए और उन्हें सांस लेने में समस्याएँ आ रही हैं, जिसके लिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, अस्पताल की बुलेटिन ने स्पष्ट किया कि उनका निधन न्यूमोनिया से संबंधित था। विजयकांत के अंतिम संस्कार कल रात पार्टी के मुख्य कार्यालय में होंगे।


भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयकांत के निधन पर अपनी दुखभार साझा की। मोदी ने विजयकांत के तमिल सिनेमा जगत में उनके दीर्घकालिक स्थान की प्रशंसा की, जिनके चरित्रपूर्ण प्रस्तुतियों ने लाखों को मोहित किया। राजनीतिक नेता के रूप में, विजयकांत ने सार्वजनिक सेवा में गहरा समर्पण दिखाया और उनका प्रभाव तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य में स्थायी रूप से छोड़ा।

विजयकांत का उनका सिनेमा करियर 150 से अधिक फिल्मों को समाहित करता रहा, जिसमें उन्होंने केवल मात्र संख्या में ही नहीं, बल्कि अपने रोल्स की प्रकृति में भी उत्कृष्टता प्राप्त की। अक्सर वह पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते रहे हैं, और उनकी कहानियां अक्सर ईमानदारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ और वादे की महत्वपूर्णता के आसपास घूमती रहती थीं।

READ FULL

Wednesday, December 13, 2023

संसद भवन में हुई घुसपैठ - जब अटैक हुआ तब मौजूद थे ज्यादातर सीनियर सांसद

Wednesday, December 13, 2023 0

 संसद भवन में सुरक्षा हादसा: अजब घटित घटना


आज, संसद भवन में एक अजीब सी घटना हुई, जिसमें कुछ अज्ञात लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बावजूद घुसपैठ की। पूरी पहचान के पश्चात दो व्यक्तियों ने संसद के अंदर प्रवेश किया और उन्होंने अंदर प्रवेश करते ही स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिससे पूरे संसद में धुआं फैल गया। इस साजिश में छह लोग शामिल थे, जिनमें से पाँच की पहचान हो चुकी है, और दो लोगों का नाम सागर और मनोरजन था, जो संसद के अंदर घुसे थे।


संसद भवन में हुई घुसपैठ

इसके अलावा, कुछ और लोग भी शामिल थे, जिनमें अमोल सिंदे और महिला नीलम शामिल थीं, जो हरियाणा की रहने वाली हैं। वर्तमान में पुलिस जाँच में जुटी है और इन दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। हरियाणा के निवासी विक्की शर्मा को भी एक केस में गिरफ्तार किया गया है, और माना जा रहा है कि सभी आरोपी विक्की के घर ही ठहराए गए थे।


इस हादसे के बाद, कल INDIA की बैठक होने वाली है, जिसमें संसद की सुरक्षा के संबंध में चर्चा की जाएगी। कुछ लोग इसे गुवंत सिंह पन्नू के द्वारा किया गया धमकी का हिस्सा मान रहे हैं, क्योंकि कुछ दिनों पहले पन्नू ने ऐसी ही धमकियाँ दी थीं। हालांकि, अब तक इसे साबित नहीं किया गया है और पुलिस सभी संभाषणों की जांच कर रही है और मामले को गंभीरता से लेकर जांच रही है।

READ FULL

Saturday, May 23, 2020

इस राजनीति के चक्कर में बस गरीब पिसा जा रहा है

Saturday, May 23, 2020 0
इस राजनीति के चक्कर में बस गरीब पिसा जा रहा है
( The poor are just being crushed under the influence of this Politics. )


कहीं भूख से,
कहीं प्यास,
कहीं  बसो से कुचला  जा रहा है...
इस राजनीति के चक्कर मे बस गरीब पिसा जा रहा है...

वो कहते है आत्मनिर्भर बनों,
अब इससे ज्यादा क्या बने ...
कोई पैदल तो,
कोई साइकल, 
कोई ट्रकों से चला जा रहा है...
इस राजनीति के चक्कर में बस गरीब पिसा जा रहा है...

इस चिठ्ठी वाली राजनीत से  बस समय खपाया (Waste) जा रहा है...
किसी को हजार, 
किसी को लाख,
किसी को करोड़ों का बजट दिया जा रहा है...

जिसे जरूरत है इन जरूरतो की,
उन्हें तो बस चिठ्ठी आे  में लपेटा जा रहा है...
इस राजनीति के चक्कर में बस गरीब पिसा जा रहा है,
बस गरीब पिसा जा रहा है...


लेखक ~ Nitesh Kumar Agrahari
READ FULL

Friday, May 22, 2020

राजनैतिक बस से बेबस मजदूर एक निष्पक्ष विश्लेषण का प्रयास

Friday, May 22, 2020 11
राजनैतिक बस से बेबस मजदूर ~ "एक निष्पक्ष विश्लेषण का प्रयास"
( an unaided labour from the political bus- an unbiased analysis )


तो चलिए भईया शुरू करते हैं.. हुआ कुछ यूँ कि हमारे देश पर सबसे अधिक सालों तक राज करने वाली पार्टी की एक कद्दावर नेत्री जी से सड़क पर पैदल चल रहे मजदूरों का दर्द देखा नहीं गया, तो खुद को रोकते - रोकते लॉकडाउन के चौथे चरण में उनका दयालू स्वरूप बाहर आ ही गया! उन्होंने जल्दी जल्दी में 1000 बसों का सैलाब सा लगा दिया प्रदेश की सीमा पर और 18 मई 2020 को उस उत्तर प्रदेश की सरकार से 1000 बस चलाने की अनुमति माँग ही ली जिस प्रदेश में इनकी घोर विरोधी दल की सरकार है! 

हालाँकि यहाँ ये भी ध्यान देने योग्य बात है कि जिन प्रदेशों से सबसे अधिक मजदूरों और बच्चों का पलायन हो रहा जैसे महाराष्ट्र, राजस्थान या पंजाब.. उन प्रदेशों में इन्हीं नेत्री जी की सरकार है खैर छोड़िए ये तो सहायता का काम है उनकी मर्जी वो जहां करें! 

इन सब के बीच 18 मई की शाम तक उत्तर प्रदेश सरकार अनुमति दे तो देती है पर भई इतनी आसानी से कैसे? विरोधी दल है.. आदेश आता है जल्द से जल्द 1000 बसों की सूची ड्राईवरों के नाम व काग़जों के साथ उपलब्ध कराएं, बस फिर क्या था? आनन फानन में कागजात जमा करने शुरू कर दिए (पहले से नहीं किए थे)!

चलिए अगले दृश्य की तरफ बढ़ते हैं.. कैसे भी करके कागजात पहुँचा दिए जाते हैं, सरकार जिम्मेदारी का हवाला देकर उन काग़ज़ों की जांच पड़ताल करती है तो पाया जाता है कि कुछ बसें ऑटो हैं, कुछ बसें स्कूटर हैं (अर्थात्‌ नंबर )बस! यहां से शुरू होती है राजनीति..सरकार नेत्री जी से जवाब मांगे बिना पहुच जाती है प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जिससे अपने धुर विरोधी का भंडाफोड़ सकें, सरकार के जवाब में नेत्री जी भी मोर्चा खोल देती हैं और प्रारम्भ होती है आरोप प्रत्यारोप की जुबानी जंग!! बसों को भी प्रदेश की सीमा से लौटा दिया जाता है..
"इन सब में कहीं ये ना भूलना मजदूर अभी भी परेशान है"
..खैर छोड़िए इस पूरे प्रकरण का निष्कर्ष बस इतना सा है की आई हुई बसों को खाली लौटाना एक स्तरीय नेता को शोभा नहीं देता। वो भी तब जब आप इस पूरी महामारी के दौरान एक बेहतरीन नेता बन कर उभरे हो। अगर सामने वाला राजनीति करे तब भी ऐसी स्थिति में मदद लेना और देना अटल जी की पार्टी का नैतिक धर्म है। आखिर इसमें मजदूरों का हित था। राष्ट्रहित था। और सनद रहे राष्ट्रहित ही सर्वोपरि है।
अटल जी की ये पंक्तियां शायद ऐसी ही स्थिति के लिए लिखी गई थी...
मेरे प्रभु!
मुझे इतनी ऊँचाई कभी मत देना, 
गैरों को गले न लगा सकूँ,
इतनी रुखाई कभी मत देना। 

लेखक ~ शुभम सिंह
READ FULL

Monday, May 13, 2019

जेल में बंद लालू यादव ने लिखा नीतीश कुमार को खुला पत्र, कहा लद गया अब तीर का ज़माना

Monday, May 13, 2019 0

जेल में बंद लालू यादव ने लिखा नीतीश कुमार को खुला पत्र, कहा लद गया अब तीर का ज़माना.

(lalu yadav in jail locked in an open letter to nitish kumar, said, "now the time of arrows)
लालू यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए खुला पत्र लिखा है. लालू ने इस चिठ्ठी को फेसबुक और ट्विटर पर भी शेयर कर दिया गया है.
पत्र के जरिये लालू ने नीतीश पर जमकर निशाना साधते हुए लिखा है 'छोटे भाई तुम्हें आजकल उजालों से कुछ ज्यादा ही नफरत हो गई है. दिन भर लालू और लालटेन की जाप करने की भी कही बात तुम्हें पता नहीं लालटेन प्रकाश और रोशनी का पर्याय है. हमने लालटेन के प्रकाश से गैरबराबरी नफरत अत्याचार और अन्याय का अंधेरा दूर भगाया है लेकिन तुम्हारा तीर मारकाट और हिंसा का पर्याय और प्रतीक है.
मालूम हो कि लालू प्रसाद चुनाव में अपने ट्वीट और फेसबुक पोस्ट से विरोधियों पर लगातार निशाना साधते रहे हैं. उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी समेत परिवार के लोग भी जनता से सहानुभूति के नाम पर वोट लेने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और इसकी बानगी महागठबंधन के हर सभा में दिख रही है.
बिहार में सातवें चरण की वोटिंग होनी शेष है ऐसे में देखना होगा कि लालू का ये पत्र विरोधियों पर किस तरह से हमलावार साबित हो सकता है.
READ FULL

Thursday, May 09, 2019

राहुल गांधी की नागरिकता के मामले में दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

Thursday, May 09, 2019 0

राहुल गांधी की नागरिकता के मामले में दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया.

(Supreme Court dismisses plea for Rahul Gandhi's citizenship)
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की नागरिकता के मामले में दायर याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट स्पष्ट कहा कि किसी एक कागज़ पर लिखा होने से राहुल गांधी को विदेशी नही हो सकते है. बता दें कि गृह मंत्रालय ने भी राहुल से उनकी नागरिकता के सवाल पर नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है.


कोर्ट ने कहा ये:-
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को राहुल गांधी की नागरिकता के बारे में पता कब चला. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि सिर्फ इसलिए कि कोई व्यक्ति एक कागज ब्रिटिश के रूप में अपनी नागरिकता नोट करता है, इसका मतलब यह नहीं कि वह ब्रिटिश नागरिक बन जाता है. याचिकाकर्ता ने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कौन देश का प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता है. देश के 130 करोड़ लोगों में हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है.

राहुल गांधी को भेजा नोटिस:-
बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने सोमवार को राहुल की नागरिकता और शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए गृह मंत्रालय को चिट्ठी भेजी थी, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था. मंत्रालय ने नोटिस में राहुल गांधी से इस मामले में तथ्य पेश करने के लिए कहा है.
READ FULL

Tuesday, May 07, 2019

लालू के लाल बोले मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, हमे मिलकर सुशील मोदी को भी भगाना

Tuesday, May 07, 2019 0

लालू के लाल बोले मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, हमे मिलकर सुशील मोदी को भी भगाना.

(laloo's red slogan can not spoil anything of mine, let us together to defeat sushil modi)
लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. 
उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए जनता से कहा कि पलटू चाचा को भगाओ और बिहार बचाओ. इस दौरान तेजस्वी ने पलटू चाचा भगाओ और बिहार बचाओ का नारा देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के साथ साथ -सुशील मोदी को भी भगाना होगा.
तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर इस सभा में कोई भाजपाई है और वह खुफिया रिपोर्टिंग करने आया है तो कान खोल कर सुन लो जीत तो राजद की ही होगी. तेजस्वी ने कहा कि भले ही भाजपा वालों ने साजिश के तहत लालू प्रसाद यादव को जेल में डाल दिया है, लेकिन अभी भी उनका बेटा चट्टान की तरह खड़ा है. लालू के लाल ने कहा कि प्रदेश के जनता मेरे साथ है और मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. तेजस्वी ने पश्चिमी चम्पारण लोकसभा क्षेत्र में जनता को सम्बोधित करते हुए ये बातें कही. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी ब्रजेश कुश्वाहा को जिताने की अपील भी की. तेजस्वी ने कहा कि मेरे पिता जेल में हैं. ऐसे में मेरा घर-परिवार सब आप हीं लोग हैं. यही वजह है कि मैं आपके बीच आया हू, ताकि आपलोग महागठबंधन प्रत्याशी को जिता कर लालू यादव के साथ हुए अन्याय का बदला ले सकें.
READ FULL

जम्मू-कश्मीर के लद्दाख और अनंतनाग सीट पर नहीं पड़ा एक भी वोट

Tuesday, May 07, 2019 0

जम्मू-कश्मीर के लद्दाख और अनंतनाग सीट पर नहीं पड़ा एक भी वोट.

(jammu and kashmir's ladakh and anantnag did not get any single vote)

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के मतदान सोमवार को खत्म हो गए. इस चरण में जम्मू-कश्मीर के लद्दाख और अनंतनाग सीट पर भी वोटिंग हुई थी. आतंकवादियों की धमकी का असर देखने को मिला.सोमवार को अनंतनाग में सिर्फ 2.38 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड हुई. वहीं, पुलवामा के एक बूथ पर जीरो फीसदी मतदान दर्ज हुआ. यहां एक बूथ के पास ग्रेनेड अटैक के बाद एक भी वोटर्स वोट डालने नहीं पहुंचा.यहाँ पर 300 बूथों पर एक भी वोत्टर वोट डालने नहीं गाया.
अनंतनाग जम्मू-कश्मीर की बेहद संवेदनशील सीट है. यहां अकेले तीन चरणों में मतदान हुए. तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के तहत वोटिंग हुई. लेकिन लगातार मतदान प्रतिशत गिरता गया. 23 अप्रैल को हुई तीसरे चरण की वोटिंग में 12.86 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया. 29 अप्रैल को चौथे चरण के मतदान में अनंतनाग में 8.72 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं, सोमवार को संपन्न हुए पांचवें चरण के चुनाव में सिर्फ 2.38 फीसदी वोट डाले.
READ FULL

Sunday, May 05, 2019

पीएम मोदी ने कहा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर दे रहे है मायावती को धोखा

Sunday, May 05, 2019 0

पीएम मोदी ने कहा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर दे रहे है मायावती को धोखा.

(pm modi said samajwadi party and congress are giving a chance to deceive mayawati)
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पांचवें चरण के लिए 6 मई को वोटिंग होने है. उत्तर प्रदेश में महागठंधन के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अप्रत्यक्ष तौर पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देने की बात कही है.
अखिलेश यादव ने मायावती का नाम लिए बगैर कहा कि गठबंधन ही इस बार देश को नया प्रधानमंत्री देगा. हम तो चाहेंगे आधी आबादी कोई भी पीएम बन जाए. उससे अच्छी बात और क्या हो सकती है.' अखिलेश ने कहा- 'अगर ऐसा होता है सबसे पहला समर्थन सपा का होगा.
                             
                              पीएम मोदी ने मायावती के लिए कही थी ये बात
अखिलेश यादव का बयान पीएम मोदी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सपा पर मायावती के पीठ में छुरा घोपा है. यूपी के प्रतापगढ़ में शनिवार को पीएम मोदी ने चुनावी रैली के मंच से अखिलेश यादव पर गरम दिखे, लेकिन मायावती के लिए नरम रुख अपनाया. पीएम मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर मायावती को धोखा दे रही है, जिसके बाद यूपी की सियासत में पीएम मोदी के इस बयान के मायने निकाले जाने शुरू हो गए हैं.
            
                                 यूपी में इस रणनीति पर काम कर रही कांग्रेसकांग्रेस ने भी यूपी की कुछ सीटों को छोड़कर अपने प्रत्याशी उतारे हैं.बीते दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा था कि कांग्रेस के उम्मीदवार कई सीटों पर जीत रहे हैं तो वहीं कुछ सीटों पर बीजेपी के वोट काटने का काम कर रहे हैं. इसके जवाब में अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस बीजेपी को फायदा पहुंचाना चाहती है, कांग्रेस ने ही बीजेपी को एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करना सिखाया. बीजेपी ने ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करना सीख गई है, ये कांग्रेस की ही देन है. अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के उस आरोप को भी निराधार बताया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि सपा-बसपा को बीजेपी कंट्रोल कर रही है.
READ FULL

Friday, May 03, 2019

चुनाव रिजल्ट के बाद 24 मई को रिलीज होगी PM मोदी की बायोपिक

Friday, May 03, 2019 0

चुनाव रिजल्ट के बाद 24 मई को रिलीज होगी PM मोदी की बायोपिक.

(pm modi's biopic will be released on may 24 after election results)
मोदी की बायोपिक की रिलीज डेट आखिरकार फाइनल हो गई है. फिल्म 24 मई को रिलीज होने वाली है. लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद इस फिल्म को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा. प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने कहा, 'एक जिम्मेदार व्यक्ति के तौर पर हम देश के कानून की इज्जत करते हैं.
कई चर्चाओं और फिल्म को लेकर उत्सुकता को देखते हुए हमने फैसला किया है कि हम ये फिल्म लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद रिलीज करेंगे.
अब ये फिल्म 24 मई को रिलीज होगी. मतदान 19 मई को खत्म होंगे तो हमें फिल्म की प्रमोशन के लिए केवल 4 दिन मिलेंगे. मुझे उम्मीद है कि अब किसी को फिल्म से कोई परेशानी नहीं होगी और ये बिना किसी परेशानी के रिलीज हो पाएगी. फिल्म के रिलीज डेट 23 मई को घोषित की गयी है.
पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक को रिलीज की एक दिन पहले ही रोक लिया गया था. इसके बाद से इलेक्शन कमिशन और कोर्ट के चक्कर में फंसी इस फिल्म की रिलीज डेट हवा में लटकी हुई थी. लेकिन अब मुश्किल के बाद छटे नजर आते हैं.
READ FULL

Thursday, May 02, 2019

अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह को बताया प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त दावेदार

Thursday, May 02, 2019 0

अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह को बताया प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त दावेदार.

(akhilesh yadav told his father mulayam singh, suitable claimant for prime minister post)
अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पद के लिए अपने पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उपयुक्त नेता बताया. अखिलेश ने कहा कि यह काफी अच्छा होगा अगर नेताजी को pm बनने का सम्मान मिले.
अखिलेश बोले यह अच्छा होगा की नेताजी को यह सम्मान मिले, लेकिन मुझे लगता है कि शायद वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं. अखिलेश ने पहले यह संकेत दिया था कि बसपा सुप्रीमो और गठबंधन में उनकी सहयोगी मायावती के लिए यह पद छोड़ देंगे. साथ ही उन्होंने यह कहा था कि गठबंधन ही देश को अगला प्रधानमंत्री देगा. प्रधानमंत्री पद लिए उनकी महत्वाकांक्षाओं का पिछले कुछ समय से अखिलेश भी समर्थन कर रहे हैं. अखिलेश ने कहा भी था कि अगर अगला पीएम यूपी से होता है तो उनसे ज्यादा खुश कोई नहीं होगा.
अखिलेश से यह सवाल पूछे जाने पर कि अगर भाजपा सत्ता में नहीं आती है तो देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि- कई राज्यों में गठबंधन के विकल्प हैं लेकिन भाजपा के पास कोई अन्य नेता नहीं है. हमारा गठबंधन भारत को एक नया प्रधानमंत्री देना चाहता है. 
अपनी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा के सवाल पर, 45 साल के अखिलेश यादव ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी पार्टी केंद्र में नई सरकार में योगदान करे और यह स्पष्ट करे कि वह विधानसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो 2022 में होने वाले हैं. उन्होंने कहा, 'मैं यूपी के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे हमारे रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने के लिए हमें एक और अवसर प्रदान करे.प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर कोई घोषणा करने से परहेज करते हुए कहा कि चुनाव के बाद ही महागठबंधन के शीर्ष पद के दावेदार की घोषणा की जाएगी.
READ FULL

लोकसभा चुनाव 2019:- जानिए क्या बीजेपी को गठबंधन पार्टी हरा सकती है

Thursday, May 02, 2019 0

लोकसभा चुनाव 2019:- जानिए क्या बीजेपी को गठबंधन पार्टी हरा सकती है

lok sabha election 2019: - know whether bjp can defeat the coalition party
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का समर्थन के बारे में पुनर्विचार करने के बयान के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को कहा कि अगर कोई गलतफहमी होती है तो उसे हम मिलकर दूर कर लेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि बसपा और हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है|कमलनाथ ने कहा मायावती की पार्टी और हमारा लक्ष्य एक है हम भाजपा को हराना चाहते हैं हमारा लक्ष्य और विचारधारा समान है हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है| मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी इसके बाद कमलनाथ सिंह राज्य के मुख्यमंत्री बने थे| मध्यप्रदेश के गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ खड़े बीएसपी उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूत कांग्रेस में शामिल|
मायावती ने कमलनाथ को जारी समर्थन पर फिर से विचार करने की धमकी दी थी| लोकेंद्र सिंह राजपूत ने सोमवार को बसपा छोड़ दिया था| 
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से साल 2009 से लगातार जीतते आ रहे हैं| सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी बीजेपी से कम नहीं एमपी के गुना लोकसभा सीट पर बीएसपी उम्मीदवार को कांग्रेस ने डरा धमकाकर जबर्दस्ती बैठा दिया है किन्तु बीएसपी अपने सिम्बल पर ही लड़कर इसका जवाब देगी व अब कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी वहीं एक और ट्वीट में मायावती ने कहा था साथ ही यूपी में कांग्रेसी नेताओं का यह प्रचार कि बीजेपी भले ही जीत जाए किन्तु बसपा-सपा गठबंधन को नहीं जीतना चाहिए यह कांग्रेस पार्टी के जातिवादी को दर्शाता है| लोगों का यह मानना सही है कि बीजेपी को केवल हमारा गठबंधन ही हरा सकता है| लोग सावधान रहें|
READ FULL

Wednesday, May 01, 2019

शिवसेना ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में की बुर्के पर बैन की मांग

Wednesday, May 01, 2019 0

शिवसेना ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में की बुर्के पर बैन की मांग.

(shivsena demanded ban on india's burqa, citing safety reasons)
श्रीलंका में हुए धमाकों के बाद वहां बुर्के पर लगे प्रतिबंध के तर्ज़ पर अब शिवसेना ने भी भारत में बुर्के पर बैन की मांग की है. अपने मुखपत्र सामने में लिखे लेख में शिवसेना ने कहा कि चेहरा ढकने या बुर्का पहनने से राष्ट्रीय सुरक्षा पर ख़तरा हो सकता है. बुर्के के कारण सुरक्षाकर्मी लोगों की पहचान नहीं कर पाते हैं जिसका आतंकी भी कई बार फायदा उठाते हैं. शिवसेना के इस मांग को एनडीए के घटक दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने खारिज़ कर दिया है. उनके मुताबिक ऐसा कोई प्रतिबंधन नहीं लगना चाहिए क्योंकि ये मुस्लिमों की परंपरा का हिस्सा है.


श्रीलंका में 28 अप्रैल को बुर्के पर प्रतिबंध:-कोलंबो धमाकों के बाद श्रीलंका में 28 अप्रैल को बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया गया. श्रीलंका सरकार ने महिलाओं के सार्वजनिक स्थल पर चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगाया है. श्रीलंका में बुर्के पर पाबंदी लगाने की मुख्य वजह सुरक्षा कारण है. इससे पहले दुनिया के 13 अन्य देश भी बुर्के पर बैन लगा चुके हैं. फ्रांस, डेनमार्क, बेल्जियम सहित कई यूरोपीय देशों में बुर्के पर पहले से ही प्रतिबंध है.
कई श्रीलंकाई महिलाओं का कहना है कि ईस्टर हमलों के बाद से वो नकाब, हिजाब, अबाया नहीं पहन रही हैं.

इन देशो में है बुर्का पर पाबंदी:-श्रीलंका के अलावा आंशिक या पूर्ण रूप से कुछ देशों में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध है. इनमें ऑस्ट्रिया, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम, ताजकिस्तान, तंजानिया, बुल्गारिया, कैमरून, चाड, कांगो, गैबन, नीदरलैंड्स, चीन और मोरक्को शामिल हैं. केवल यूरोप ही नहीं बल्कि अफ्रीकी देशों में भी इस तरह के प्रतिबंध लगे हुए हैं.
READ FULL

बीजेपी की जीत के लिए राजस्थान में ये है RSS का ख़ास प्लान

Wednesday, May 01, 2019 0

बीजेपी की जीत के लिए राजस्थान में ये है RSS का ख़ास प्लान.

(this is rss's special plan for bjp's victory)
बीजेपी की जीत के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोशल मीडिया के ज़रिए एक खास मुहिम चला रही है.
RSS सोशल मीडिया के सहारे लगातार कांग्रेस के खिलाफ माहौल तैयार करने में लगी है. खास बात ये है कि सोशल मीडिया के जरिए जो भी मैसेज भेजे जा रहे हैं वो दिखते तो बिल्कुल 'न्यूट्रल' हैं, लेकिन उनका खास राजनीतिक मकसद है. प्रांत प्रचारक टोली के नाम से ये व्हाट्सएप ग्रुप चलाया जा रहा है. खास बात ये है कि इस तरह के ग्रुप से बीजेपी के समर्थक और नेताओं को बाहर रखा गया है. अलग-अलग प्रांत के तहत अलग-अलग कोड से ये ग्रुप चलाए जा रहे हैं. इन व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए जो भी मैसेज भेजे जाते हैं उनका ध्यान रखा जाता है. इन मैसेजों में बीजेपी के नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जिससे कि वोटरों के मन में कोई संदेह पैदा हो. प्रियंका गांधी के खिलाफ ढेर सारे मैसेज भेजे जा रहे हैं. यहां लोगों तक ये संदेश भेजा गया कि शुरुआत में उन्होंने बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के संकेत दिए लेकिन बाद में वो मैदान छोड़ कर भाग गई. इन व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए वोटरों से अपील की जाती है कि वो NOTA का इस्तेमाल न करें. दरअसल मध्यप्रदेश और राजस्थान में पिछली बार कई सीटों पर जीत के अंतर से ज़्यादा वोट NOTA पर पड़े थे.
READ FULL

Tuesday, April 30, 2019

गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी से भारतीय नागरिक होने के मांगे सबूत

Tuesday, April 30, 2019 0

गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी से भारतीय नागरिक होने के मांगे सबूत.

(home ministry asks rahul gandhi to be indian citizen)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता पर सवाल उठने के बाद गृह मंत्रालय ने मंगलवार को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है. बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने सोमवार को राहुल की नागरिकता और शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए गृह मंत्रालय को चिट्ठी भेजी थी.
मंत्रालय ने अपनी नोटिस में राहुल गांधी से इस मामले में तथ्य पेश करने के लिए कहा है. राहुल को इस नोटिस का 15 दिन के भीतर जवाब देना है. स्वामी ने राहुल की नागरिकता पर संदेह जाहिर करते हुए गृह मंत्रालय से इसकी शिकायत की थी. स्वामी ने अपने पत्र में राहुल के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है.


नोटिस को राजनीति से न जोड़ें:-
वहीं इस संबंध में सवाल किए जाने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ये एक सामान्य प्रक्रिया है. चुनाव में खड़े होने वाले हर उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना ज़रूरी है, ये सिर्फ कैंडिडेट ही नहीं मतदाता के लिए भी ज़रूरी है. देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष को इसका जवाब देने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. उनके खिलाफ जो शिकायत आई है उसमें गंभीर सवाल उठाए गए हैं और उन्हें इनका जवाब देकर मामला ख़त्म कर देना चाहिए. इस नोटिस को चुनावी राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

क्या है आरोप:-
स्वामी का दावा है कि साल 2003 में ब्रिटेन में बैकऑप्स नाम की एक कंपनी का रजिस्ट्रेशन हुआ था. इस कंपनी के निदेशक कथित तौर पर राहुल गांधी है और इसका रजिस्टर्ड पता 51 साउथगेट स्ट्रीट, विंचेस्टर, हैंपशायर SO23 9EH है. इसी कंपनी ने साल 2006 में जो रिटर्न फ़ाइल किया है उसमें राहुल को ब्रिटिश नागरिक बताया है. कंपनी बंद करने के लिए जो एप्लीकेशन दी गई थी उसमें भी राहुल को ब्रिटिश नागरिक बताया गया है.
READ FULL

Sunday, April 28, 2019

लोकसभा चुनाव समाप्त हो जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच होंगे संबंध जानिए

Sunday, April 28, 2019 0

लोकसभा चुनाव समाप्त हो जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच होंगे संबंध जानिए

know the relationship between india and pakistan after the lok sabha elections are over
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्ते क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए एकमात्र समस्या है| खान ने चाइना इंटरनेशनल कल्चरल कम्युनिकेशन सेंटर को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि क्षेत्र में जब तक शांति और स्थिरता नहीं होगी पाकिस्तान के लिए आर्थिक समृद्धि मुश्किल है| पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि अफगानिस्तान में राजनीतिक समाधान कामयाब होगा और युद्धग्रस्त देश में स्थिरता आएगी पाकिस्तान की एपीपी ने खान के हवाले से कहा अफगानिस्तान में जो कुछ होता है, उसका असर पाकिस्तान के सीमाई इलाकों में होता है इसलिए हम एक शांतिपूर्ण क्षेत्र के लिए काम कर रहे हैं| ईरान से हमारे अच्छे संबंध हैं और हम उन्हें मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं| 
इमरान खान ने कहा अभी एकमात्र समस्या भारत के साथ हमारे रिश्ते हैं लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय चुनावों के बाद भारत के साथ भी हमारे संबंध सामान्य होंगे| 
बेल्ट एंड रोड फोरम में दूसरी बार चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) का विरोध करते हुए भारत शामिल नहीं हुआ| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि विवादास्पद परियोजनादूसरे चरण में पहुंच चुकी है और इसका काम आगे बढ़ता रहेगा|  भारत ने सीपीईसी का कड़ा विरोध किया जो बेल्ट एंड रोड परियोजना का अहम हिस्सा है| जो पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर से गुजरती है यही कारण है कि भारत इस हजारों अरब डॉलर की कनेक्टिविटी परियोजना का विरोध करता है| साल 2017 में बेल्ट एंड रोड फोरम की शुरुआत हुई थी और भारत इस सम्मेलन में सीपीएससी को लेकर दोबारा शामिल नहीं हुआ| जो चीन के कर्ज के बोझ से दबा हुआ है समारोह को संबोधित करते हुए खान ने सीपीईसी की तारीफ की अरबों डॉलर का यह कॉरिडोर चीन के शहर कासगर को अरब सागर स्थित पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह को जोड़ेगा|
READ FULL

Friday, April 26, 2019

मोदी बोले कमल का बटन दबाओगे तो समझो आतंकवाद खत्म कर रहे हो आप

Friday, April 26, 2019 0

मोदी बोले कमल का बटन दबाओगे तो समझो आतंकवाद खत्म कर रहे हो आप.

(if modi presses the button of lotus, then you are ending terrorism)
एमपी के सिधी में प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां तुगलक रोड घोटाला हुआ है, इसमें बोरे भर-भरकर नोट मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो पैसा चौकीदार दिल्ली से भेजता था, उसका ये गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.
कमलनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमें पता है आपको स्विटजरलैंड जाना जरूरी था, अपने बेटे को सैट करना जरूरी है. खुद नहीं कर सकते थे तो किसी अधिकारी को ही कह देते. यहां की सरकार की वजह से किसानों के खाते में पैसे नहीं जा पा रहे हैं. पीएम बोले कि इसी पैसों से नामदार का प्रचार हो रहा है, फिर ये लोग मुझपर आरोप लगाते हैं कि मोदी तुम हम पर रेड क्यों कर रहे हो. लेकिन रेड मोदी नहीं एजेंसियां करती हैं. अगर मोदी भी कुछ गलत करते है तो उनके घर भी रेड होगी. प्रधानमंत्री बोले कि इस जगह के साथ बीरबल का नाम जुड़ा है, बीरबल की खिचड़ी के बारे में बच्चा-बच्चा जानता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महामिलावटियों के साथ मिलकर ऐसी ही खिचड़ी पकाने वाली थी, लेकिन 3 चरण के मतदान के बाद उसे समझ आ गया है कि वंशवाद के चूल्हे में अब ताप नहीं चलेगा.
प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश की रैली में कहा कि कांग्रेस गरीबों के मुंह से निवाला छीन रही है. उन्होंने कहा कि अब देश का हर चौकीदार जाग चुका है और नए भारत के सपने के साथ आगे बढ़ रहा है, देश ने कमजोर और मजबूर सरकार बनाने के सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया है.
कांग्रेस के किसान कर्जमाफी के वादे पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी का वादा कांग्रेस ने किया था, पर क्या कर्ज माफ हुई? लेकिन देश में घूम-घूमकर कह रहे हैं कि कर्ज माफ कर दिया है. लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ है.
READ FULL

पंजाबी के मशहूर पॉप गायक दलेर मेहंदी कांग्रेस को ना बोल बीजेपी में शामिल हुए

Friday, April 26, 2019 0

पंजाबी के मशहूर पॉप गायक दलेर मेहंदी कांग्रेस को ना बोल बीजेपी में शामिल हुए

Punjabi pop singer Dalar Mehndi joins the BJP not to speak to the Congress


पंजाबी के मशहूर पॉप गायक दलेर मेहंदी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. पिछले साल मार्च में उन्हें पटियाला कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी. हालांकि सजा मिलने के कुछ मिनट बाद ही उन्हें बेल भी मिल गई थी. उनपर कबूतरबाजी के सिलसिले में यह सजा सुनाई गई थी. 19 सितंबर, 2003 में उनपर गैरकानूनी ढंग के लोगों को विदेश भेजने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था. इस मामले में उनके भाई शमशेर मेहंदी के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई थी|

क्या था पूरा मामला?

बख्शीश सिंह नाम के एक शख्स ने दलेर पर केस दर्ज करवाया था. उसका आरोप था कि दलेर लोगों को विदेश भेजने के लिए मोटी रकम ऐंठते थे. उसने आरोप लगाया था कि दलेर ने 3 लड़कियों सहित 10 लोगों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर भेजा है|

बख्शीश सिंह का आरोप था कि दलेर ने उनसे विदेश भेजने के लिए पैसे लिए थे लेकिन उसे विदेश नहीं भेजा और पैसे चट कर गए. दलेर पर लगे आरोपों के अनुसार, दलेर जब विदेशों में शो करने जाते तो अपने साथ कई सिंगरों को विदेश ले जाते. पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि यह धंधा 1998 से जारी था. जिसके बाद दलेर को अरेस्ट कर लिया गया. दलेर मेहंदी के बड़े भाई शमशेर भी इस मामले में आरोपी रहे|

जब यशराज फिल्म्स पर कर दिया था केस

वैसे दलेर मेहंदी ने एक बड़ा बवाल तब भी खड़ा किया था जब उन्होंने यशराज फिल्म्स पर केस कर दिया था. यह केस झूम बराबर झूम फिल्म के ट्राइटल ट्रैक को लेकर किया गया था. दलेर का आरोप था कि यशराज ने गाने में उनकी जगह शंकर महादेवन की आवाज डाल दी. बाद में जब यशराज ने कहा कि अमिताभ ऐसा ही चाहते थे तो दलेर ने कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता. दरअसल ना ना ना ना ना रे ना रे ना गाना उन्होंने अमिताभ की फिल्म 'मृत्युदाता' के लिए ही गाया था. जिसने आज भी अपनी चमक नहीं खोई है|
READ FULL

बीजेपी जॉइन करने के बाद अब सनी देओल कहेंगे मुंबई को अलविदा

Friday, April 26, 2019 0

बीजेपी जॉइन करने के बाद अब सनी देओल कहेंगे मुंबई को अलविदा

After joining BJP, Sunny Deol will now say goodbye to Mumbai


हाल ही में बॉलीवुड के पहले एक्शन सुपरस्टार सनी देओल ने बीजेपी का हाथ थामा है. सनी देओल पंजाब की गुरदासपुर सीट से उम्मीदवार के तौर पर खड़े होंगे. वहीं इसी बीच खबरें आ रही हैं कि सनी देओल जनता के बीच रहने और उनका विश्वास जीतने की कोशिश जी-जान से कर रहे हैं, शायद यही कारण है कि अब वो गुरदासपुर में ही बसने का मन बना रहे हैं|

बताया जा रहा है कि वो गुरदासपुर में जल्द ही एक नया घर लेने जा रहे हैं. इससे पहले विनोद खन्ना ने भी जनता से जुड़े रहने के लिए गुरदासपुर में ही घर खरीद लिया था|

बता दें कि अभिनेता से नेता बने सनी देओल बॉलीवुड में तो कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं लेकिन राजनीति में उतरने के बाद वो चुनावी जंग जीतने के लिए अपनी पूरा ताकत झोंक देना चाहते हैं. जिसके लिए वो विनोद खन्ना के ही पद चिन्हों पर चल रहे हैं. जहां एक तरफ भाजपा ने सनी देओल को विनोद खन्ना का विकल्प बनाकर उतारा है, वहीं दूसरी तरफ सनी भी विनोद खन्ना की ही तरह सक्सेसफुल होने की पूरी तैयारी कर रहे हैं|
READ FULL

Thursday, April 25, 2019

लोकसभा चुनाव 2019:- के दौरान राजनेताओं द्वारा एक-दूसरे पर अजीबोगरीब बयान जानिए

Thursday, April 25, 2019 0

लोकसभा चुनाव 2019:- के दौरान राजनेताओं द्वारा एक-दूसरे पर अजीबोगरीब बयान जानिए

during the lok sabha elections 2019: - learn the strange statements by politicians on each other
लोकसभा चुनाव के दौरान राजनेताओं द्वारा एक-दूसरे पर अजीबोगरीब बयान से जोरदार प्रहार कर रहे हैं बीजेपी नेता व यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने बहुजन समाज पार्टी बसपा की मुखिया मायवती पर हमला बोले हुए उन्हें फ्यूज्ड ट्रांसफॉर्मर कह डाला रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना ने मायावती पर हमला बोलते हुए शाहजहांपुर में रैली के दौरान बोलेदेखिए ये सब फ्यूज्ड ट्रांसफॉर्मर हैं|
फ्यूज्ड ट्रांसफॉर्मर से अगर कोई तार जोड़ेगा तो ना तो उसका बल्ब जलेगा ना पंखा चलेगा ना पानी मिलेगा ना ही हवा मिलेगी|
बता दें की मायावती ने इससे पहले रविवार को पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें वजीर-ए-आजम बनाने वाली उत्तर प्रदेश की जनता ने अब उन्हें इस पद से हटाने की पूरी तैयारी कर ली है| मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में घूम-घूम कर यह कह रहे हैं कि इस प्रदेश ने ही उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया है| जो शत प्रतिशत सही है लेकिन जनता उनसे यह भी पूछ रही है कि इस पद पर पहुंचने के बाद उन्होंने सूबे की 22 करोड़ जनता के साथ वादाखिलाफी और विश्वासघात क्यों किया|


READ FULL

Pages