बालीवुड स्टार्स वरुण धवन आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा तीनों एक्टर्स से शादी को लेकर सवाल
bollywood stars varun dhawan, alia bhatt and sonakshi sinha question the marriage of all three actorsबालीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म कलंक को लेकर सुर्खियों में हैं| वे हाल ही में अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक टीवी शो पर पहुंची थीं| इस शो पर उनके को-स्टार्स वरुण धवन और आलिया भट्ट भी मौजूद थे| ये तीनों ही सितारे अक्सर अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहते हैं| जहां आलिया और रणबीर कपूर अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं वही खबर ये भी है कि वरुण धवन जल्द ही शादी भी कर सकते हैं| हालांकि इस शो पर सोनाक्षी ने अपनी शादी को लेकर खुलासे किए हैं|
इस शो के होस्ट ने तीनों एक्टर्स से शादी को लेकर सवाल किया और पूछा कि आप तीनों में से सबसे पहले कौन शादी करने जा रहा है|सोनाक्षी ने इस सवाल का तपाक से जवाब देते हुए कहा कि वे आलिया और वरुण से पहले शादी करना चाहती हैं| उन्होंने ये भी कहा कि वे शादी के लिए तैयार हैं और अब घर बसाना चाहती हैं| उन्होंने कहा कि वे अपनी लाइफ में सही शख़्स की तलाश में हैं| गौरतलब है कि कुछ समय पहले अफवाह थी कि सोनाक्षी फिल्म नोटबुक के सितारे जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं| जहीर ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी को बर्थ डे विश भी किया था हालांकि दोनों की डेटिंग की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है|

No comments:
Post a Comment