कंलक का टीजर रिलीज होते ही बना सुपर-डुपर हिट, होगी 17 अप्रैल को रिलीज.
(the super-duper hit, as soon as the skeleton teaser is released, will be released on april 17)फिल्म कंलक का टीजर रिलीज होते ही सुपर-डुपर हिट साबित हो चुका है. वहीं अब इस फिल्म का मोस्ट अवेटेड टाइटल सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है. रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर मोस्ट ट्रेंडिंग वीडियो बन गया है.
अब तक इस गाने को लाखों-करोड़ों से भी ज्यदा व्यूज मिल चुके हैं. ऐसे में ये फिल्म कलंक 2019 की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है. कंलक के इस टाइटल सॉन्ग में आलिया भट्ट और वरुण धवन की लव स्टोरी की हिंट दी गई है.
आलिया इस गाने के एक-एक सीन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. 17 अप्रैल को रिलीज हो रही ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. हाल में इस फिल्म की कास्ट के लुक रिलीज किए गए थे जो दर्शकों को काफी पसंद आए थे. ये फिल्म एक परिवार की कहानी लेकर आ रही है. इससे जुड़ी हकीकत तब खुलनी शुरू होती है जब सांप्रदायिक दंगे भड़क जाते हैं. कलंक 80 करोड़ के बजट में बन रही है. करन जौहर और साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले आ रही इस फिल्म में वरुण धवन ने कई खतरनाक स्टंट किए हैं. इनकी शूटिंग के दौरान वरुण घायल भी हुए. अब बात करें आलिया और आदित्य रॉय कपूर की तो ये दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं.

No comments:
Post a Comment