क्या बीजेपी में शामिल हो पुणे से लोकसभा चुनाव लड़ सकती है माधुरी दीक्षित.
(madhuri dixit can contest lok sabha polls from pune joining bjp)इन दिनों कई सुपरस्टार सलमान खान से लेकर संजय दत्त तक के पॉलिटिक्स ज्वाइन करने की खबरें आ रही हैं. इन्हीं में से एक हैं माधुरी दीक्षित, खबर आई थीं कि वे जल्द बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. वहीं खबरें तो बहुत चलीं लेकिन अभी तक दोनों ओर से कोई बयान नहीं आया था. वहीं अब फाइनली माधुरी दीक्षित ने राजनीति में कदम रखने को लेकर बात की है. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की पर भी बयान दिया है. बीते काफी दिनों से चर्चा हैं कि अभिनेत्री माधुरी दीक्षित बीजेपी की टिकट पर पुणे से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं. अब हाल ही में उन्होंने इस मामले पर खुलकर बात की है. इसी बीच जब उनसे चुनाव लड़ने की खबर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ी हुई नहीं हैं.
माधुरी ने कहा यह अफवाह है. मैं किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से चुनाव लड़ने नहीं जा रही हूं. मुझे लगता है कि मैंने इस मामले पर सभी अटकलों को विराम दे दिया है.माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने करियर की शानदार दूसरी पारी को इंजॉय कर रही हैं. हाल ही में उनकी मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' रिलीज हुई है. वहीं अब वे करन जौहर की फिल्म 'कलंक' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त जैसे स्टार्स है.

No comments:
Post a Comment