वनप्लस के स्मार्टफोन को इस साल के अंत तक एंड्रॉयड पाई अपडेट देगी, हैंडसेट 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा - Find Any Thing

RECENT

Wednesday, October 17, 2018

वनप्लस के स्मार्टफोन को इस साल के अंत तक एंड्रॉयड पाई अपडेट देगी, हैंडसेट 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा

भारत में कंपनी के OnePlus 6 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल गया है। कंपनी ने कहा था कि OnePlus 3, OnePlus 3T, OnePlus 5 और OnePlus 5T हैंडसेट के लिए भी अपडेट को जारी किया जाएगा। 


चीनी साइट Weibo पर कंपनी के सीईओ Pete Lau ने कहा कि वनप्लस 3, वनप्लस 3टी, वनप्लस 5, वनप्लस 5टी यूजर को Android Pie अपडेट मिलने में समय लगेगा। डेवलेपर को थोड़ा और समय चाहिए जिस कारण देरी हो रही है
OnePlus 5 और OnePlus 5T यूजर थोड़े निराश हो सकते हैं। जुलाई में वनप्लस ने इस बात की घोषणा की थी कि कंपनी वनप्लस 3 और वनप्लस 3T को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट देने के बजाय इस साल के अंत तक सीधे एंड्रॉयड पाई अपडेट देगी।
इसके बाद कंपनी ने कहा था कि OnePlus 6 के बाद OnePlus 5/ 5T को अपडेट मिलेगा। याद करा दें कि 2016 में वनप्लस 3 और 3टी को लॉन्च किया गया था। वनप्लस 5/5T एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च हुए थे, इन दोनों स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिल चुका है। Pete Lau ने कहा कि वनप्लस 6टी स्मार्टफोन गूगल के लेटेस्ट आउट-ऑफ-बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित OxygenOS यूआई पर चलेगा। यह हैंडसेट 30 अक्टूबर को ग्लोबल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages