भारत के खिलाफ भारत में वेस्टइंडीज टीम को टेस्ट मैच जीते हुए 24 साल हो गए हैं. वेस्टइंडीज टीम ने आखिरी बार भारत में 1994 में जीत दर्ज की थी.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 649 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इसके बाद वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट गंवा कर 7 रन बना लिए हैं.
वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और कीरोन पॉवेल ने पारी की शुरुआत की.लेकिन तीसरे ही ओवर में मो. शमी ने ब्रेथवेट (2) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई.
भारत ने 649/9 रनों पर घोषित की पहली पारी
टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 649 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 134 रन, कप्तान विराट कोहली ने 139 रन और रवींद्र जडेजा ने 100 रन बनाए.
कोहली का बड़ा रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक जड़ दिया है. सबसे कम पारियों में 24 शतक जड़ने के मामले में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल, पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ और वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विव रिचर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है.
कोहली ने 123 पारियों में 24 टेस्ट शतक लगाए हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में कोहली से आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज डॉन ब्रैडमैन हैं. जिन्होंने 66 पारियों में 24 टेस्ट शतक जड़े हैं.
सबसे कम पारियों में 24 टेस्ट शतक
66 सर डॉन ब्रैडमैन
123 विराट कोहली
125 सचिन तेंदुलकर
128 सुनील गावस्कर
इससे पहले पृथ्वी शॉ पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय और चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने जिससे भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली. पृथ्वी ने 99 गेंद में शतक पूरा किया. उन्होंने 154 गेंद में 19 चौकों की मदद से 134 रन बनाए.
चेतेश्वर पुजारा (86) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72) ने भी अर्धशतक जड़े. पृथ्वी और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़कर भारत के लिए अच्छा मंच तैयार किया जिसके बाद कोहली और अजिंक्य रहाणे (41) ने चौथे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी करके मेजबान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
कोहली और पंत ने 133 रनों की शतकीय साझेदारी की थी. पंत टीम के 470 के स्कोर पर देवेंद्र बिशू की गेंद पर कीमो पॉल के हाथों लपके गए. पंत ने अपनी 92 रन की पारी 84 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और चार छक्के लगाए.

No comments:
Post a Comment