यह स्मार्टफोन मिलेगा 5000 रुपये डिस्काउंट पर, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे - Find Any Thing

RECENT

Friday, October 05, 2018

यह स्मार्टफोन मिलेगा 5000 रुपये डिस्काउंट पर, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे

अगर आप नया फोन खरीदना चाहते हैं या फिर अपने पुराने फोन को बदलना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
                                                         

दरअसल त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है और इस मौके पर ग्राहकों को लुभाने के लिए तमाम कंपनियां एक से बढ़कर एक ऑफर्स का ऐलान कर रही है। इसी कड़ी में ई कॉमर्स कंपनी अमेजन ने
OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 पर 5000 रुपये की छूट देने का ऐलान किया है। 10 ऑक्टूबर से ऐमेजॉन ग्रेट इंडिया सेल की शुरुआत है और यह पांच दिन तक चलेगी।
इस स्मार्टफोन की असल कीमत 34,999 रुपये है और सेल के दौरान इसे 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बाजार में इस वक्त OnePlus 6 को टक्कर देने शाओमी ने पोको ब्रांड के तहत Poco F1 लॉन्च किया है इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में भी OnePlus 6 में दिया जाने वाला प्रोसेसर क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 845 दिया गया है।
दरअसल जल्द ही कंपनी OnePlus 6T लॉन्च करने जा रही है। बताया जा रहा है कि OnePlus 6T अगले महीने या फिर इस महीने के आखिर में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के आने के बाद मुमकिन है कंपनी OnePlus 6 का प्रोडक्शन बंद कर दे। इसलिए डिस्काउंट करके स्टॉक खत्म करने की तैयारी हो सकती है।
कंपनी के अगले फ्लैगशिप यानी OnePlus 6t के बारे में कई जानकारी सामने आई है। इस स्मार्टफोन में हेडफोन जैक नहीं होगा। वॉटर रेजिस्टेंट के लिए रेटिंग नहीं होगी। वायरलेस चार्जिंग नहीं होगा। कीमत पुराने वेरिएंट से ज्यादा होगी। इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। डिस्प्ले में वॉटर ड्रॉप नॉच दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ नया हो सकता है जिसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इसके लिए आपको इस महीने के आखिर तक इंतजार करना होगा।

No comments:

Post a Comment

Pages