एपल बना दुनिया का टॉप ब्रांड, बेस्ट-100 ग्लोबल ब्रांड 2018 की सूची जारी - Find Any Thing

RECENT

Friday, October 05, 2018

एपल बना दुनिया का टॉप ब्रांड, बेस्ट-100 ग्लोबल ब्रांड 2018 की सूची जारी

इस साल के वैश्विक ब्रांडों में एपल ने गूगल को पछाड़कर अपना शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
                                              

एपल की ब्रांड वैल्यू भी 16 फीसदी बढ़ गई है। ग्लोबल ब्रांड कंसल्टेंसी इंटरब्रांड एजेंसी की तरफ से जारी नए आंकड़ों में पहले के मुकाबले काफी उलटफेर हुए हैं। फेसबुक पर डाटा चोरी का असर पड़ा है और उसकी रैंकिंग एक अंक फिसलकर आठवें से नौवें नंबर पर गिर गई है।ग्लोबल ब्रांड कंसल्टेंसी इंटरब्रांड ने बृहस्पतिवार को ‘बेस्ट-100 ग्लोबल ब्रांड 2018’ सूची जारी की। इस सूची में एपल की ब्रांड वैल्यू 184 अरब डॉलर से बढ़कर 214.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। यह 16 फीसदी का बड़ा इजाफा है। यह अमेरिका की ऐसी पहली कंपनी है जिसका मार्केट कैप एक लाख करोड़ डॉलर है। इस सूची में 56 फीसदी ग्रोथ के साथ अमेजन दुनिया का तीसरा शीर्ष ब्रांड बन गया है, जबकि पिछले साल यह 5वें नंबर पर था।दूसरे नंबर पर गूगल की ब्रांड वैल्यू 10 फीसदी इजाफे के साथ 155.5 अरब डॉलर हो गई है। चौथा स्थान माइक्रोसॉफ्ट को मिला है जिसकी ब्रांड वैल्यू पिछले साल 79.9 अरब डॉलर थी जो अब 92.7 अरब डॉलर हो गई है। जबकि एलन मस्क की कंपनी टेस्ला अब टॉप-100 ब्रांडों की सूची से बाहर हो गई है। कोकाकोला इस सूची में पांचवें और सेमसंग छठे नंबर पर शामिल हुआ है। इस सूची में कोई भारतीय कंपनी शामिल नहीं है।कैम्ब्रिज एनालिटिका डाटा घोटाले के बाद फेसबुक की ब्रांड वैल्यू छह फीसदी कम हुई है। इसे टॉप ब्रांड की सूची में नौवें नंबर पर रखा गया है। 2017 में फेसबुक की ब्रांड वैल्यू 48.1 अरब डॉलर थी, जो अब 45.1 अरब डॉलर रह गई है। इसके बाद भी फेसबुक पर कई अन्य मामलों में शामिल होने के चलते इसकी ब्रांड वैल्यू घटी है।

No comments:

Post a Comment

Pages