भारत ने 649 रन बनाकर टीम इंडिया ने घोषित की अपनी पहली पारी - Find Any Thing

RECENT

Friday, October 05, 2018

भारत ने 649 रन बनाकर टीम इंडिया ने घोषित की अपनी पहली पारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन है अपने पहले दिन के स्कोर को आगे बढ़ाने भारतीय पारी शुरू हो चुकी है

समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 626 रन बना लिए हैं क्रीज पर कप्तान रविंद्र जडेजा 100 और मोहम्मद शमी 0 रन बनाकर मौजूद हैं
बताते चलें कि पहले दिन का खेल समाप्त होने पर भारतीय टीम स्कोरबोर्ड पर 4 विकेट पर 364 रन चुकी थी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन है। अपने पहले दिन के स्कोर को आगे बढ़ाने भारतीय पारी शुरू हो चुकी है
समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 626 रन बना लिए हैं
क्रीज पर कप्तान रविंद्र जडेजा 100 और मोहम्मद शमी 0 रन बनाकर मौजूद हैं। बताते चलें कि पहले दिन का खेल समाप्त होने पर भारतीय टीम स्कोरबोर्ड पर 4 विकेट पर 364 रन चुकी थी
INDvWI: विराट कोहली ने जड़ा करियर का 24वां टेस्ट शतक, अब सिर्फ 3 भारतीय ही आगे
विराट का 26वां शतक, ऋषभ पंत ने बनाए 92 रन
पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत पिच पर टिके थे। विराट कोहली ने दिन के अंत तक 72 रन बना लिए थे। भारत ने दूसरे दिन भारत ने 364/4 से आगे खेलना शुरु किया
पंत और विराट ने तेजी से रन बनाए और टीम इंडिया को 96वें ओवर में 400 रन के पार पहुंचाया। दोनों ने 63 गेंद में पांचवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी की
इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में शतक जड़ने के बाद ऋषभ पंत ने फॉर्म को जारी रखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ 57 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पारी के 101वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर चौका और छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया
अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके बाद भी पंत ने अपना धुआंधार खेल जारी रखा और तेजी से रन बनाते हुए भारतीय टीम को 104 ओवर में 450 रन के पार पहुंचा दिया। मगर पंत अपने दूसरे टेस्ट शतक से 8 रन दूर रह गए
92 के स्कोर पर बिशू की गुगली को वे समझ नहीं पाए और गली में खड़े पॉल ने उनका कैच लपक लिया। इसके साथ पांचवें विकेट के लिए विराट और पंत के बीच हुई 133 रन की शतकीय साझेदारी का भी अंत हो गया। पंत ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के जड़े। 
पंत के आउट होने के बाद विराट कोहली को लोकल ब्वॉय रविंद्र जडेजा का साथ मिला। जडेजा ने विराट के साथ मिलकर टीम इंडिया को 117वें ओवर में 500 रन के पार पहुंचाया। दोनों के बीच छठवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी हुई
इस बीच भारतीय कप्तान ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए करियर का 24वां शतक जड़ दिया। उन्होंने 184 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 7 चौके जड़े। यह विराट के अंतरराष्ट्रीय करियर का 59वां शतक है जिसमें से 30 शतक बतौर कप्तान 134 पारियों मे आए
कोहली की पारी का अंत लुईस की गेंद पर बिशू ने कैच पकड़ कर किया। गेंद उनके बल्ले पर सही तरीके से नहीं लगी और सीधे तीस गज के दायरे में खड़े फील्डर के हाथ में चली गई। विराट ने 230 गेंद की अपनी पारी में 139 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके जड़े

No comments:

Post a Comment

Pages