सुई धागा फिल्म 100 करोड़ के पार - Find Any Thing

RECENT

Friday, October 05, 2018

सुई धागा फिल्म 100 करोड़ के पार

वरूण धवन- अनुष्का की फिल्म सुई धागा ने बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन पूरे कर लिये हैं।
                                                  

7 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में फिल्म ने लगभग 63 करोड़ (82 करोड़ gross) की कमाई कर ली है। जबकि ओवरसीज में फिल्म ने 20 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस सुपरहिट हो चुकी है।
फिल्म दम लगाके हईशा फेम निर्देशक शरत कटारिया ने सुई धागा में भी आम दर्शकों की नब्ज को पकड़ा है। फिल्म काफी सादगी के साथ स्वाभिमान, प्यार और इज्जत की बात करती है। साथ ही मेड इन इंडिया अभियान के साथ कहानी को मजबूती से जोड़ा है।
फिल्म में वरूण धवन और अनुष्का शर्मा के किरदारों को काफी पसंद किया गया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 75-80 करोड़ तक जा सकता है। लेकिन फिल्म काफी कम बजट पर बनी है. लिहाजा बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Pages