भारत और रूस के बीच रक्षा और आर्थिक क्षेत्र में कई अहम समझौते किए गए - Find Any Thing

RECENT

Friday, October 05, 2018

भारत और रूस के बीच रक्षा और आर्थिक क्षेत्र में कई अहम समझौते किए गए

नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में मुलाकात की.
                                                 

दोनों देशों के बीच S-400 डील सहित रक्षा, न्यूक्लियर एनर्जी, स्पेस जैसे कई मुद्दों पर शुक्रवार को समझौते किए गए हैं. आज की मीटिंग में अमेरिका द्वारा ईरान से तेल आयात पर लगे रोक पर भी दोनों नेता बात करेंगे.
दूसरी ओर राहुल गांधी ने हिन्दुस्तान कॉन्क्लेव में बोलते हुए भारत की विदेश नीति सहित कई घरेलू मुद्दों पर बातचीत की. प्रधानमंत्री पद के दावेदार होने से लेकर पड़ोसियों के साथ संबंध कैसे हो इस सभी मुद्दों पर बातचीत की.
दिल्ली स्थित हैदराबाद हाऊस में रूस और भारत के बीच शिखर वार्ता समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने एक साझा प्रेस वार्ता की. भारत और रूस के बीच रक्षा और आर्थिक क्षेत्र में समझौते हुए हैं.
भारत और रूस के बीच S-400 समेत हुई कई अहम समझौते हुए हैं. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में दोनों देशों के अधिकारियों ने एक दूसरे से दस्तावेजों का आदान प्रदान किया.
भारत और रूस के बीच 5 S400 मिसाइल पर डील पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं. सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इसके साथ ही स्पेस क्वापरैशन पर भी दोनों देशों के बीच साइन हुए हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की.
19वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की. दोनों नेता विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे. इनमें मास्को के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंध और आतंकवाद विरोधी सहयोग शामिल हैं.

No comments:

Post a Comment

Pages