ट्रेनें यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 7 से 10 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये 6 ट्रेनें - Find Any Thing

RECENT

Sunday, October 07, 2018

ट्रेनें यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 7 से 10 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये 6 ट्रेनें

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश में 6 ट्रेनें नहीं चलेंगी। 
                                                         

प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने वाला है, जिससे अगले 4 दिनों तक कई ट्रेनें नहीं चलेंगी। वहीं कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इसमें वाराणली इंटरसिटी समेत 6 ट्रेनें रद्द हैं, वहीं नीलांचल और जनता एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने वाला है। इसलिए इस रूट से चलने वाली 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने बताया कि 7 से 10 अक्टूबर के बीच लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी (14203/14202), लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर (54253/54254) और लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर (54255/54256) ट्रेनें नहीं चलेंगी। वहीं 8 और 10 अक्टूबर को नीलांचल एक्सप्रेस (12875), और 7-10 तक पंजाब मेल (3305) जाफराबाद-सुलतानपुर के रूट से होकर जाएगी।
10 अक्टूबर तक जनता एक्सप्रेस (14265/14266) रायबरेली-ऊंचाहार-फापामऊ-जंघई से होकर चलेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रोककर भी चलाया जाएगा। अर्चना ट्रेन (12355) 9 अक्टूबर को 30 मिनट देरी से चलेगी। वहीं 8-11 अक्टूबर को पंजाब मेल (13006) को 30 मिनट रोककर चलाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages