फेसबुक के डाटा लीक मामले के बाद सीओओ शेरिल सैंडबर्ग को था नौकरी से हटाने का डर - Find Any Thing

RECENT

Tuesday, November 20, 2018

फेसबुक के डाटा लीक मामले के बाद सीओओ शेरिल सैंडबर्ग को था नौकरी से हटाने का डर

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने डेटा लीक का मामला सामने आने के बाद सीओओ शेरिल सैंडबर्ग से नाराज थे। 

कंपनी के विवादों और उनके सही तरीके से निपटारा नहीं करने के लिए शेरिल को जिम्मेदार ठहराया था। उसके बाद शेरिल को नौकरी की चिंता सताने लगी थी। उन्होंने अपने दोस्तों के इसका जिक्र किया था।
जकरबर्ग का मानना था कि डेटा लीक विवाद के बाद जनता के गुस्से से निपटने के लिए शेरिल को प्रभावी तरीके से काम करना चाहिए था। उन्हें फेसबुक के कंटेंट की मॉनिटरिंग के लिए आक्रामक स्ट्रैटजी अपनानी चाहिए थी|
इस साल मार्च में एफबी का डेटा लीक विवाद सामने आया था| इसके बाद फेसबुक की ओर से जवाब देने के लिए शेरिल अमेरिकी संसद में पेश हुई थीं|
डेटा लीक विवाद के लिए निजी तौर पर जिम्मेदार हैं| क्योंकि, कई गलतियां हुई थीं। उनके बयान से एक दिन पहले जकरबर्ग ने खुद को जिम्मेदार बताया था। शेरिल साल 2008 से फेसबुक की सीओओ हैं|
ब्रिटिश एनालिसिस फर्म कैंब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक के 8.7 करोड़ यूजर का डेटा हासिल किया था। फेसबुक ने यह जानकारी छिपाई थी। इस विवाद से दुनियाभर में फेसबुक की छवि खराब हुई। उसके यूजर की संख्या घटी और कंपनी के शेयर में तेज गिरावट आ गई थी|
कैंब्रिज एनालिटिका मामले में ब्रिटेन के सूचना आयुक्त ने फेसबुक पर करीब 5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था|

No comments:

Post a Comment

Pages