मोदी ने मिजोरम के अपने पहले दौरे में कांग्रेस पर बयानों के खूब तीर छोड़े है| पीएम ने कहा, "देश के इस हिस्से में आकर हमेशा खुशी मिलती है|
बीते चार साल में मैं उत्तर-पूर्व के तमाम राज्यों में 27 बार आ चुका हूं। कांग्रेस कभी देश के ज्यादातर राज्यों में सत्ता पर काबिज थी लेकिन आज 2-3 राज्यों तक सीमित है। अब मिजोरम के लोगों के पास भी कांग्रेस से मुक्ति पाने का सुनहरा मौका है|
प्रधानमंत्री ने नॉर्थ-ईस्ट के लिए चलाई गई सरकारी योजनाओं का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गुजरे साढ़े चार साल में 'एक्ट फास्ट फॉर इंडियाज ईस्ट' नीति के तहत उत्तर-पूर्व के हर हिस्से का विकास किया है।मिजोरम में लोक निर्माण मंत्रालय खुद मुख्यमंत्री के पास है। इसे लेकर भी मोदी ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश कीहै| ज्यादातर प्रोजेक्ट समय से पीछे चल रहे हैं। ये नहीं भूलना चाहिए कि सीएम ने पीडबल्यूडी विभाग खुद के पास रखा है। आपकी उम्मीदें और महत्वाकांक्षाओं का कांग्रेस के लिए कोई मोल नहीं है। उनकी प्राथमकिता बस सत्ता है।मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान होना है|नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे|

No comments:
Post a Comment