Samsung Galaxy A9 इस महीने हो रहा है लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत - Find Any Thing

RECENT

Tuesday, November 13, 2018

Samsung Galaxy A9 इस महीने हो रहा है लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung दुनिया के पहले चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन Galaxy A9 को इस महीने भारत में लॉन्च हो रहा है 


Samsung Galaxy A9 (2018) मार्केट में मौजूद वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T को टक्कर देगा। भारत में गैलेक्सी ए9 (2018) के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है।
Galaxy A9 (2018) की भारत में कीमत का संकेत दिया गया था। भारत में गैलेक्सी ए9 (2018) की संभावित शुरुआती कीमत 39,000 रुपये हो सकती है। Samsung ने पिछले महीने Galaxy A9 (2018) को मलेशिया में लॉन्च किया था। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस फोन की कीमत 599 यूरो (करीब 51,300 रुपये) और 549 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 53,700 रुपये) से शुरू होती है। भारत में सबसे पहले 6 जीबी रैम मॉडल लाए जाने की उम्मीद है। इस फोन को बबलगम पिंक, कैवियर ब्लैक और लेमोनेड ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
Samsung Galaxy A9 (2018) स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम (नैनो) Samsung Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एमोलेड पैनल के साथ। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प होंगे।
सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages