एनडीए से नाता तोड़ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा जनता दल पार्टी में शामिल - Find Any Thing

RECENT

Saturday, December 29, 2018

एनडीए से नाता तोड़ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा जनता दल पार्टी में शामिल

एनडीए से नाता तोड़ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा जनता दल पार्टी में शामिल.
भले ही एनडीए से नाता तोड़ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा यूपीए में शामिल होकर महागठबंधन का हिस्सा हो गए हों, मगर उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.बढ़ती ही जा रही है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को रालोसपा छोड़कर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल के साथ हो गए है. भगवान सिंह कुशवाहा ने जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ जद की सदस्यता ग्रहण की. कुशवाहा अब जनता दल पार्टी का हिस्सा है.
बिहार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा उपेन्द्र कुशवाहा के राजग छोड़कर संप्रग में शामिल होने के बाद मैंने आरएलएसपी छोड़ दी है और आरएलएसपी के 35 राज्य स्तरीय पदाधिकारियों और 1200 कार्यकर्ताओं के साथ जद (यू) में शामिल हो रहा हूं. उन्होंने कहामैं जब आरएलएसपी में शामिल हुआ तो उस समय मेरी शर्त थी कि पार्टी राजग के साथ बनी रहनी चाहिए.
उन्होंने कहा 2019 लोकसभा चुनाव एक चुनौती है और 2020 एक बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन हम 2019 और 2020 दोनों चुनावों को जीतेंगे. इससे पूर्व जद(यू) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने भगवान सिंह कुशवाहा और उनके 1200 समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी. और 2019 और 2020 दोनों चुनावों को हम ही जीतेंगे.

No comments:

Post a Comment

Pages