जल्दी लम्बे और घने बाल पाने के लिए पीएं आलू का जूस - Find Any Thing

RECENT

Wednesday, December 05, 2018

जल्दी लम्बे और घने बाल पाने के लिए पीएं आलू का जूस

आलू हर घर में पाई जाने वाली सब्जी है जो कि अधिकतर लोगों की पसंद होती है, बहुत लोग नहीं जानते हैं कि आलू त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। 

ये ना केवल हमारे बोरिंग खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि हमारे बालों को घना और मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। आलू के छिलकों से लेकर आलू का रस और आलू के टुकड़े भी हमारे बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। बालों के विकास को बढ़ाने और इन्हें टूटने से बचाने के लिए आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आलू कैसे बालों के लिए वरदान के रूप में साबित होता है।


जानिए बालों के लिए आलू के जूस के फायदे:-
1. आलू का रस बालों के विकास में मदद करता है।
2. यह स्कैल्प को स्वस्थ बनाकर बालों के फोलिक्लस को मजबूत करता है।
3. आलू के जूस के सेवन से आपके शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं जो बालों के विकास को बढ़ाते हैं।
4. आलू के जूस से मालिश करने से स्कैल्प स्वस्त रहती है और इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
5. आलू के रस को नींबू के रस के साथ मिलाकर बालों में लगाने से बालों का रुखापन दूर होता है।
6. आलू बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है।
7. आलू के जूस को एलोवेरा जेल में मिलाकर लगाने से बालों के तेज विकास में मदद मिलती है साथ ही बाल घने होते हैं।
बालों को स्वस्थ बनाने के लिये आयुर्वेद में बहुत से कारगर तरीके छिपे हैं।
आयुर्वेदिक टिप्स बालों को गिरने से बचाने में मदद करते हैं और इनके विकास को बढ़ाते हैं।
1. आलू को अच्छी तरह से धो लें।
2. अब छीलकर इन्हें घिस लें।
3. अब घिसे हुए आलू से रस निकाल लें। आप इसका सेवन तुरंत कर सकते हैं।
4. इसके अलावा, दूसरे तरीके में आलू को काटकर जूसर में जूस बना लें।
5. अब एक पतला साफ कपड़ा लेकर इससे रस को छान लें। इस रस को स्कैल्प पर लगा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages