क्रिस गेल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍डकप के बाद वनडे इंटरनेशनल से लेंगे संन्यास - Find Any Thing

RECENT

Monday, February 18, 2019

क्रिस गेल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍डकप के बाद वनडे इंटरनेशनल से लेंगे संन्यास

क्रिस गेल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍डकप के बाद वनडे इंटरनेशनल से लेंगे संन्यास.

(Chris Gayle will retire from One Day Internationals after ICC Cricket World Cup)
इस साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍डकप के बाद क्रिस गेल ने वनडे इंटरनेशनल से संन्यास लेने की घोषणा की है. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने रविवार को इसकी जानकारी दी. सीडब्ल्यूआई के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अभ्यास शुरू होने से पहले गेल ने इसकी घोषणा की. गौरतलब है कि वनडे में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक गेल के ही नाम पर हैं.
इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍डकप के बाद क्रिस गेल ने वनडे इंटरनेशनल से संन्यास लेंगे.
क्रिस गेल ब्रायन लारा के बाद वनडे में वेस्‍टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
गेल की हाल में लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय वनडे टीम में वापसी हुई है. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले दो वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है. वनडे में गेल जोरदार स्‍ट्राइक रेट के साथ बल्‍लेबाजी करने के लिए मशहूर हैं. वे बड़े-बड़े छक्‍के लगाने के लिए मशहूर हैं.
गेल ने अबतक 284 वनडे मैचों में 9727 रन बनाए हैं, जिसमें 23 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं. ब्रायन लारा के नाम वनडे में 10,405 रन दर्ज हैं. 39 साल के गेल ने 2015 के वर्ल्‍डकप में जिम्म्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी जो वनडे में किसी भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है. गेल ने पिछले वर्ष अक्टूबर में भारत और बांग्लादेश के दौरे पर जाने से मना कर दिया था.

No comments:

Post a Comment

Pages