वसीयत बनाने से पहले जान ले ये खास बाते, नही होना पड़ेगा परेशान - Find Any Thing

RECENT

Monday, March 25, 2019

वसीयत बनाने से पहले जान ले ये खास बाते, नही होना पड़ेगा परेशान

वसीयत बनाने से पहले जान ले ये खास बाते, नही होना पड़ेगा परेशान.

(before making the will, this special thing to know, not to worry)
वसीयत में यह तय किया जाता है कि आपकी चल-अचल संपत्ति का आपके बाद कौन हकदार होगा, आपके न रहने पर ये सबकुछ अपने आप उसके नाम हो जाएगा। वसीयत लिखना ज्यादा कठिन काम नहीं है और आप इसे पेन और पेपर, ऑनलाइन टेम्प्लेट या किसी सलाहकार की मदद पर लिख सकते हैं। जब वसीयत लिख जाती है तो यह आपके बाद आपके परिवार के लिए सबसे अच्छे उपहारों में से एक हो सकती है।

वसीयत क्या है:-
भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम 1925 द्वारा में बताया गया है कि एक वसीयत वह कानूनी घोषणा है, जिसमें ये बताया जाता है कि आपके निधन के बाद आपकी चल और अचल संपत्ति का मालिक कौन होगा। इन संपत्तियों का मूल्य हो सकता है या नहीं, इसमें आपके निवेश, अचल संपत्ति, कलाकृति, फर्नीचर, संगीत रिकॉर्ड, एक अधूरा काम भी हो सकता है। एक वसीयत बनाने के लिए कानूनी मंजूरी और दो गवाह के हक्ष्ताक्षर चाहिए होते हैं।

कौन लिख सकता है वसीयत :-
कोई भी व्यक्ति जो अपना वजूद रखता है वो वसीयत लिख सकता है। एक वसीयत में अपनी इच्छा अनुसार, अपने निधन के बाद अपनी संपत्ति के विवरण और उसके हकदार की घोषणा की जाती है।

कैसे लागू होती वसीयत:-
सबसे पहले आपको उस व्यक्ति का चयन करना है जो आपके निधन के बाद आपकी संपत्ति का मालिक होगा। आपके निधन के बाद जिला अदालत के माध्यम से वसीयत मंजूर हो जाएगी।

अच्छी वसीयत लिखने के टिप्स:-
संपत्ति और लाभार्थियों के बारे में पूरी तरह से जागरुक रहिए।
वसीयत को नए रूप से तैयार कीजिए और समय के साथ उसमें कुछ बदलाव करते रहिए।
अब वसीयत लिखने के लिए ठीक जानकारी मिल गई है, आप वसीयत लिखने की शुरुआत कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages