भाजपा नेता विजय रूपाणी ने कहा लोकसभा चुनाव में गलती से कांग्रेस जीतेगी तो पाकिस्तान में दीवाली देखने को मिलेगी
bjp leader vijay rupani said that if congress wins by mistake in lok sabha elections, then diwali will be seen in pakistanलोकसभा चुनाव 2019 की रणभेरी बजते ही राजनीतिक पार्टियां चुनावी अभियान में जुट गई हैं| चुनाव आते ही एक बार फिर से नेताओं ने पाकिस्तान का राग अलापना शुरू कर दिया है| इसी बीच गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में गलती से कांग्रेस जीतेगी तो पाकिस्तान में दीवाली देखने को मिलेगी|
गुजरात के मेहसाणा में भाजपा की विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा हालांकि ऐसा होने वाला नहीं है लेकिन जब 23 मई को परिणाम आम चुनाव का घोषित होगाभाजपा नेता विजय रूपाणी ने कहा देश की जनता 23 मई को नरेंद्र भाई नरेंद्र मोदी की जीत सुनिश्चित करेगी जिसके बाद पाकिस्तान में शोक मनाया जायेगा कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा बालाकोट हवाई हमले के प्रमाण मांगने के लिए रूपाणी ने उन पर हमला किया रूपाणी ने कहा पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवादियों की शरण स्थली है। और राहुल गांधी के शिक्षक सैम पित्रोदा कहते हैं कि पांच सात युवकों जिन्होंने पुलवामा हमला किया के लिए पाकिस्तान को दोष देना गलत है| कांग्रेस नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं|

No comments:
Post a Comment