मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर नींबू पानी बेचने पर सेंट्रल रेलवे ने लगायी रोक.
(central railway stopped selling lemonade at kurla railway station in mumbai)मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर एक कर्मचारी द्वारा तैयार किए जा रहे नींबू पानी का वीडियो वायरल होने के बाद सेंट्रल रेलवे ने सख्त कदम उठाया है. इस पूरे मामले में सेंट्रल रेलवे की लापरवाही उजागर हो गई है. सेंट्रल रेलवे ने सभी कैटरिंग यूनिट को स्टेशन परिसर में नींबू पानी, ऑरेंज जूस और काला खट्टा की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया है.
गंदे हाथों से बनता था नींबू पानी:-
एक स्टॉल का कर्मचारी बाल्टी में गंदे हाथों से नींबू निचोड़ रहा है. इतना ही नहीं वह नींबू पानी बनाने के लिए ओवर हैड टैंक में भरे पानी का इस्तेमाल कर रहा है, बीच-बीच में वह टंकी में भरे पानी को बाल्टी में ले रहा है और नींबू पानी तैयार कर रहा है. एक यात्री की तरफ से स्टॉल वाले का बनाया गया यह वीडियो कई दिन से सोशल मीडिया में जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इसके बाद सेंट्रल रेलवे की किरकिरी हो गई और रेलवे की तरफ से यह कदम उठाया गया. जिस यात्री ने कुर्ला रेलवे स्टेशन पर इस वीडियो को बनाया था, उसने सेंट्रल रेवले को टैग कर इस मामले में संज्ञान लेने की गुजारिश की थी. वीडियो को देखने के बाद रेलवे अधिकारियों ने कुर्ला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 पर स्थित स्टॉल से फूड सैंपल एकत्रित किए और इसे सील कर दिया.

No comments:
Post a Comment