मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर जमकर प्रहार किया - Find Any Thing

RECENT

Wednesday, March 27, 2019

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर जमकर प्रहार किया

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर जमकर प्रहार किया

chief minister arvind kejriwal fiercely attacked former chief minister sheila dikshit
आम आमदी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा और कांग्रेस को एक समान बताते हुये कहा कि दोनों पार्टियों ने पिछले 70 साल में सिर्फ भ्रष्टाचार किया और इस स्थिति को बदलने के लिये उन्हें आम आदमी पार्टी बनानी पड़ी जिस पर जनता ने भरोसा कर भारी बहुमत दिया अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र में स्थित रोहिणी में जनसभा को संबोधित करते हुये भाजपा कांग्रेस और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा पिछले 70 सालों में कांग्रेस भाजपा ने सिर्फ अपने घर भरे हैं| इसके सिवाय और कोई काम नहीं किया|
चार साल में मोदी सरकार ने हमारे काम रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी इससे सिर्फ जनता का नुकसान हुआ|
उन्होंने इस स्थिति को बदलने के लिये दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने को ही एकमात्र उपाय बताते हुये जनता से इसके लिये आप उम्मीदवारों को चुनाव में जिताने का आह्वान किया| उन्होंने कहा मुझसे लोग पूछते हैं कि शीला जी कैसे सरकार चलाती थीं तब मैं कहता हूं कि अगर उनके जैसी सरकार चलानी हो तो हम भी वैसी सरकार चला सकते हैं लेकिन फिर हमें आम आदमी पार्टी बनाने की क्यों जरूरत पड़ती

No comments:

Post a Comment

Pages