जाने झड़ते बालो को रोकने के लिए आसान घरेलू उपाय
easy home remedies to stop gooseberryक्या आप बाल झड़ने से परेशान हैं और सोच रहे हैं कि बाल झड़ना कैसे रोकें तो हम आपको बाल झड़ने से रोकने के लिए आसान घरेलू उपाय बताएगे जो आपके काम के साबित होंगे बालों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं होती हैं। ऐसे में आप दही और नींबू का प्रयोग कर गर्म तेल की मालिश से बालों का झड़ना और रूसी डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
1. दही और नींबू : दही और नींबू का मेल आपके बालों का झड़ना रोक एक प्राकृतिक मॉश्चराइज़र के तौर पर काम करता है यह सिर की त्वचा के रुखेपन को दूर करता है|और डैंड्रफ को भी कम करता है
2. गर्म तेल से मालिश : बालों की चमक और मजबूती के लिए गर्म तेल से मालिश करें। यह बालों को पोषण देता है और सर्दियों की ठंडी रूखी हवाओं से सिर की त्वचा की रक्षा करता है।
3. तेल और कपूर : अपने सिर और बालों को ठंडा रखने के लिए थोड़ी मात्रा में कपूर और तेल मिलाएं फिर इसे बालों पर लगाएं। यह डैंड्रफ और खुजली को दूर करने में मदद करता है।
4. भाप : यह प्राकृतिक नमी को लौटाने और बालों को मजबूत बनाने में मददगार है। यह स्कैल्प में मौजूद छेदों को खोलता है ताकि वे ज्यादा नमी सोख सकें। इसके साथ ही भाप लेने से बालों का झड़ना रुकता है बाल स्वस्थ होकर बढ़ते हैं और उनकी चमक भी बढ़ती है।
5. नीम और नारियल का तेल : यह सिर की त्वचा में खुजली और लालिमा पैदा करने वाली फफूंद फंगस के खिलाफ एंटी-फंगल तेल के तौर पर काम करता है। नीम और नारियल का तेल साथ मिलकर डैंड्रफ और सिर की त्वचा की खुजली के खिलाफ एक एंटीसेप्टिक का काम करता है।

No comments:
Post a Comment