इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर एक साथ दागी दर्जनों मिसाइल
Israel has torn dozens of missiles torn together on Hamas targets in the Gaza
इजराइल ने मध्य इजराइल में रॉकेट से किए गए हमले के जवाब में सोमवार देर रात गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया. इजराइल ने हमास के राजनीतिक नेता के दफ्तर और सैन्य खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाकर हमला किया है|
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि, इजराइल अपने देश में इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं करेगा और ना ही मैं इसे बर्दाश्त करूंगा. उन्होंने कहा कि, इजराइल इस आक्रमकता का जवाब दे रहा है|अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने इजराइल पर हुए हमले को घिनौना और नफरत पैदा करने वाला बताया. उल्लेखनीय है कि अब तक किसी फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह ने नहीं कहा कि उसने इजराइल पर रॉकेट से हमला किया था|

No comments:
Post a Comment