राहुल गांधी इस बार लड़ रहे है दो सीटो से लोकसभा चुनाव - Find Any Thing

RECENT

Sunday, March 31, 2019

राहुल गांधी इस बार लड़ रहे है दो सीटो से लोकसभा चुनाव

राहुल गांधी इस बार लड़ रहे है दो सीटो से लोकसभा चुनाव.

(rahul gandhi is fighting this time lok sabha elections from two seats)
राहुल गांधी इस बार उत्तर प्रदेश की अमेठी के अलावा केरल स्थित वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे. एंटनी ने कहा कि देश की वर्तमान स्थितियों को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि राहुल गांधी को दक्षिण भारत के किसी राज्य से भी राहुल को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए. और राहुल गाँधी इस बात से सहमत हो गये है. अब वो केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे. एंटनी ने कहा कि कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु तीनों जगह से चुनाव लड़ने की भारी मांग थी. चूंकि, वायनाड इन तीनों राज्यों से सटा हुआ है, इसलिए इसे चुना गया और इससे तीनों ही राज्यों के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान भी सुनिश्चित हुआ है. 
राहुल गांधी के लिए अमेठी किसी लोकसभा सीट के बजाय परिवार रहा है और उन्होंने हमेशा कहा है कि वो अमेठी से कभी दूर नहीं जाएंगे, लेकिन उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृतियों के संगम के रूप में पार्टी और राहुल ने केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. 
राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं जहां उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से होगा.

No comments:

Post a Comment

Pages