14 फरवरी 2019 को हुई घटना का खुलासा - Find Any Thing

RECENT

Wednesday, March 27, 2019

14 फरवरी 2019 को हुई घटना का खुलासा

14 फरवरी 2019 को हुई घटना का खुलासा

the disclosure of the incident on february 14, 2019

उत्तर पश्च‍िमी द‍िल्ली में 38 साल की सुनीता ने अपने 63 साल के पत‍ि की 14 फरवरी के द‍िन हत्या कर दी थी| दोनों की शादी 2006 में हुई थी जब सुनीता की उम्र 25 और राजेश की 50 साल थी| शादी के अगले साल ही उनके एक बेटा हुआ फैम‍िली में कठ‍िनाई तब शुरू हुई जब प‍िछले साल वे एक नए घर में श‍िफ्ट हुए| यहां सुनीता की दोस्ती एक पड़ोसी लड़के से हुई राजेश ने एक बार अपनी पत्नी को लड़के के साथ संद‍िग्ध हालत में देख ल‍िया था| इसके अलावा एक और घटना ऐसी घटी ज‍िससे हालात और खराब हुए|सुनीता की मां कुछ समय पहले ही इनके घर आई थी ज‍िन्हें राजेश पसंद नहीं करता था| वह सुनीता की मां को स्टेशन छोड़ने गए लेक‍िन वह घर नहीं पहुंची थी| सुनीता को लगा क‍ि राजेश ने उसकी मां की हत्या कर दी है|
जब शादी बचाने के सारे रास्ते बंद हो गए तो सुनीता ने एक भयावह साज‍िश रची| उसने रात-द‍िन क्राइम के सीर‍ियल्स देखे और पत‍ि से छुटकारा पाने के उपाय खोजने लगी|
14 फरवरी के द‍िन सुनीता ने अपने खतरनाक मंसूबों को अंजाम द‍िया| सुनीता ने ड्र‍िंक में भारी मात्रा में दर्दनाशक गोल‍ियां म‍िला दी ज‍िससे राजेश की मौत हो गई| उसके बाद राजेश की बॉडी को टुकड़ों में काट दिया दो घंटे में बॉडी को 8 टुकड़ों में काटा अपने घर के बाहर खाली जगह में एक गड्ढा खोदा और उसमें बॉडी के टुकड़े दफना द‍िए| स‍िर को एक प्लास्ट‍िक बैग में पैक कर भलस्वा डेरी के पास नाले में डाला पैरों को एक अन्य जगह पर गड्ढा खोदकर दफनाया घर आकर खून को साफ क‍िया और गड्ढे को रेत-ग‍िट्टी से ढक द‍िया दो द‍िन बाद सुनीता पुल‍िस स्टेशन पहुंची और पत‍ि के गुमशुदा होने की र‍िपोर्ट ल‍िखवाई कुछ समय तक पड़ोस‍ियों ने राजेश के बारे में पूछा फ‍िर वह भी शांत हो गए| इस घटना के कुछ समय बाद पुल‍िस को सड़ा-गला स‍िर म‍िला ज‍िससे पुल‍िस अलर्ट हो गई|

No comments:

Post a Comment

Pages