जानिए किस कारण लगा रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना - Find Any Thing

RECENT

Sunday, March 31, 2019

जानिए किस कारण लगा रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना

जानिए किस कारण लगा रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना.

(understand the reason why rohit sharma fined a fine of rs 12 lakh)
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगा है। उनकी टीम ने गेंदबाजी के दौरान ओवर रेट बरकरार नहीं रखा इसलिए धीमे रेट की वजह से उन पर यह फाइन लगाया गया है। मुंबई को मैच में शिकस्त का सामना भी करना पड़ा था।
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम ने धीमे ओवर रेट की गलती इस सीजन में पहली बार की है इसलिए सिर्फ रोहित शर्मा पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया जाता है। 
रोहित शर्मा के फैन्स के लिए यह एक बड़ा झटका है। मोहाली में खेले गए मैच में किंग्स XI पंजाब ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरो में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाये, जवाब में किंग्स XI पंजाब ने 19वें ओवर में दो विकेट खोकर ही जीत हासिल कर ली। मयंक अग्रवाल को धुआंधार पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक ज्यादा ख़ास नहीं रहा है। उन्होंने तीन मैचों में 2 बार पराजय का सामना किया है। एक मैच में उन्हें जीत मिली है, यह मुकाबला उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता था। मुंबई के फ़िलहाल 2 अंक है। दिल्ली और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमों ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया है। रोहित शर्मा का बल्ला भी ज्यादा अच्छा खेल दिखाने में नाकाम रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages