विजय माल्या ने बीजेपी पर निशाना साधा
vijay mallya targets bjp
बैंकों के कर्ज लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर अपने ऊपर हुई कार्रवाई को गलत बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है विजय माल्या ने ट्वीट कर कहा है|कि जब खुद प्रधानमंत्री मोदी ने कह दिया कि उनकी सरकार ने मुझसे बैंकों के कर्ज से ज्यादा की वसूली की तो फिर बीजेपी प्रवक्ता मेरे खिलाफ लगातार बयानबाजी क्यों कर रहे हैं|
विजय माल्या का पहला ट्वीट पीएम मोदी के उस बयान पर था जो उन्होंने हाल ही में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू में दिया था|विजय माल्या ने ट्वीट कर लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू देखा जिसमें वह मेरा नाम लेते हैं और कहते हैं कि भले ही विजय माल्या पर बैंकों का 9000 करोड़ रुपये बकाया है| लेकिन उनकी सरकार ने उसकी 14 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है| अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही पूरी वसूली की पुष्टि की है| तो फिर क्यों बीजेपी के प्रवक्ता अपनी बयानबाजी जारी रखते हैं|

No comments:
Post a Comment