जाने गुजरात में आनंद जिले के मलातज गांव में एक किसान के क्यों उड़े होश - Find Any Thing

RECENT

Thursday, March 28, 2019

जाने गुजरात में आनंद जिले के मलातज गांव में एक किसान के क्यों उड़े होश

जाने गुजरात में आनंद जिले के मलातज गांव में एक किसान के क्यों उड़े होश

why a farmer's sensation in malatage village of anand district in jan gujarat
गुजरात में आनंद जिले के मलातज गांव में एक किसान के पसीने छूट गए जब रात में उसने अपनी खाट के नीचे दो चमकीली आंखे देखी जब किसान ने लाइट जलाई तो उसके होश उड़ गए उसके खाट के नीचे एक 8 फुट लंबा मगरमच्छ निकला| यह मगरमच्छ किसान बाबुभाई परमार के घर देर रात उस वक्त घुसा जब वो गहरी नींद में सो रहे थे| बताया जा रहा है कि मगरमच्छ मलातज गांव से 500 मीटर दूर स्थित एक तालाब से आया था|
इस बारे में किसान बाबुभाई परमार ने बताया कि वह हर दिन की तरह पशुओं को बाड़े में बांधकर घर में आया और खाट पर सो गया|
तभी रात में अचानक कुत्ते भौंकने लगे| बाबुभाई को अनहोनी का शक हुआ उनकी आंख जैसे ही खुली तो उन्होंने खाट के नीचे दो चमकीली आंखें देखीं यह देख वो कांप उठे किसी तरह वो खाट से उतरे और लाइट जलाई| उन्होंने देखा कि 8 फुट लंबा मगरमच्छ उनकी खाट के नीचे है| इसके बाद उन्होंने गांव वालों की इकठ्ठा किया और वन विभाग को जानकारी दी वन विभाग के अधिकारी और दया फाउंडेशन के सदस्य मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल डाला और पकड़कर वापस तालाब में छोड़ दिया गया|

No comments:

Post a Comment

Pages