कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में नहीं हो पाएगा गठबंधन जानिए क्यों - Find Any Thing

RECENT

Monday, April 08, 2019

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में नहीं हो पाएगा गठबंधन जानिए क्यों

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में नहीं हो पाएगा गठबंधन जानिए क्यों

congress and aam aadmi party will not be able to join the coalition
कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के साथ हरियाणा और पंजाब में गठबंधन की बात रविवार को खारिज कर दी पार्टी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आप के साथ राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन पर निर्णय अभी नहीं हो पाया है| कांग्रेस उमीदवार रणदीप सुरजेवाला ने कहा हरियाणा या पंजाब में आप से या किसी दूसरी पार्टी से गठबंधन पर कोई बातचीत नहीं हो रही है| हम दोनों राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा जल्द करेंगे| वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह दिल्ली में कांग्रेस के साथ तभी गठबंधन करेगी जब वह हरियाणा में भी गठबंधन को तैयार होगी और दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की उसकी मांग का समर्थन करेगी|
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ पार्टी नेताओं संजय सिंह मनीष सिसोदिया और गोपाल राय के बीच शनिवार को एक बैठक में ये दोनों शर्ते तय की गई थीं दोनों पार्टियों के साथ आने में यह बड़ा रोड़ा बन सकता है|
रविवार को सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने पर अभी कोई निर्णय नहीं ले पाई है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को इस मुद्दे पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की थी| आम आदमी पार्टी ने यूपी की इस प्रमुख सीट पर दिया गठबंधन उम्मीदवार को समर्थन बता दें आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए शर्त रखते हुए कहा था कि पार्टी कांग्रेस के साथ तभी चुनावी गठबंधन करेगी|

No comments:

Post a Comment

Pages