बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के फॉर्म हाउस में उगे विदेशी फल - Find Any Thing

RECENT

Tuesday, April 09, 2019

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के फॉर्म हाउस में उगे विदेशी फल

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के फॉर्म हाउस में उगे विदेशी फल

exotic fruit grown in bollywood actor dharmendra's farmhouse
धर्मेंद्र इन दिनों बॉलीवुड  से दूर अपने फॉर्म हाउस में समय बिता रहे हैं अपने खेत में ताजी सब्जियां और फलों को उगाने में व्यस्त धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते रहते हैं| अपने खेत का वीडियो शेयर करने के साथ-साथ वो अपने विचार भी जरूर व्यक्त करते हैं| आए दिन धर्मेंद्रइंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक पर वीडियो शेयर कर अपने फैंस को यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि उन्होंने इस बार अपने खेत में क्या उगाए हैं| धर्मेंद्र ने इस बार भी एक वीडियो शेयर किया है| जो देखते ही देखते वायरल हो गया धर्मेंद्र ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है|
धर्मेंद्र ने इस वीडियो में लोगों को बता रहे हैं कि इस बार उनके खेत में विदेशी फल उगे हैं और इसे बॉबी देओल ने लगाया था| इस विदेशी फल का नाम है एवाकाडो है|
धर्मेंद्र इन फलों को दिखाते समय काफी खुश नजर आए| उनके इस वीडियो को अभी तक एक लाख 19 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला अभी जारी है| धर्मेंद्र अपनी खुश मिजाजी के लिए जाने जाते हैं| हाल ही में उन्होंने अपने खेत में उगे टमाटर और बैंगन के वीडियो शेयर किए थे| धर्मेंद्र के सभी वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं|

No comments:

Post a Comment

Pages