अगर आप अपने Polling Booth के बारे में जानना चाहते है तो करे ये ऐप इंस्टाल.
(if you want to know about your polling booth, then this app will install)लोकसभा चुनाव 7 चरणों में 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई 2019 तक चलेंगे. लोकसभा चुनावों में मतदान करना आपका अधिकार भी है और कर्तव्य भी. आपका नाम वोटर लिस्ट में होना ज़रूरी है और अगर लिस्ट में आपका नाम है, मगर आपको अपने Polling Booth के बारे में नहीं पता है और आप जानना चाहते है. तो आपको कहीं जाने की ज़रुरत नहीं है. इसके लिए आपकी मदद करेगी Voter Helpline ऐप.
लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने वोटर हेल्पलाइन नाम की एक ऐप लॉन्च किया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है.और आप अपने Polling Booth के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है.इस ऐप को ओपेन करने पर आपके सामने Voter, Forms, Complaint, EVM, Elections और Result जैसे ऑप्शन आ जाएंगे. इनमें से आपको Voter सेलेक्ट करना होगा, जिसमें वोटर को ‘Where is my polling Station?’ पर टैप करना होगा. इसके बाद एक पेज पर ‘know your polling booth’ नाम से एक लिंक आ जाएगी. इस पर क्लिक करने पर आपको अपनी कुछ जानकारी देना पड़ेगा, जिसमें वोटर का नाम, राज्य, निर्वाचन क्षेत्र मौजूद है. पूरी डिटेल भरने के बाद नीचे Search का ऑप्शन दिखेगा, इसपर टैप कर दें. अब आपके सामने वोटर स्लिप आ जाएगी, जिसमें Polling Station की जानकारी आ जाएगी कि आपको वोड डालने कहां जाना है.

No comments:
Post a Comment