जानिए देश दुनिया के इतिहास में 4 अप्रैल को दर्ज हुए अन्य महत्वपूर्ण ब्यौरा - Find Any Thing

RECENT

Thursday, April 04, 2019

जानिए देश दुनिया के इतिहास में 4 अप्रैल को दर्ज हुए अन्य महत्वपूर्ण ब्यौरा

जानिए देश दुनिया के इतिहास में 4 अप्रैल को दर्ज हुए अन्य महत्वपूर्ण ब्यौरा

know the other important details recorded in the history of the world on april 4
देश दुनिया के इतिहास में 4 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है
1768 : फिलिप एस्ले ने माडर्न सर्कस का पहला शो पेश किया
1769 : हैदर अली ने पहले एंग्लो मैसूर युद्ध में शांति की शर्तें तय कीं
1818 : अमेरिकी कांग्रेस ने अमेरिका के झंडे को मंजूरी दी
1858 : रानी लक्ष्मीबाई को अंग्रेजों से भीषण युद्ध के बाद झांसी को छोड़ना पड़ा
1904 : हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज गायक और कलाकार कुंदन लाल सहगल का जन्म
1905 : भारत की कांगड़ा घाटी में भूकंप से 20,000 लोगों की मौत.
1910 : श्री अरबिंदो पुडुचेरी पहुंचे जो बाद में उनके ध्यान और अध्यात्म का केन्द्र बना
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में एंग्लो अमेरिकी सेना की बुखारेस्ट में तेलशोधन संयंत्रों पर पहली बमबारी, तीन हजार नागरिकों की मौत
1968 : मार्टिन लूथर किंग की टेनेसी के मेमफिस में एक मोटेल में हत्या
1968 : नासा ने अपोलो 6 का प्रक्षेपण किया
1975 : बिल गेट्स और पॉल एलेन के बीच भागीदारी से न्यू मैक्सिको के अलबकर्क में माइक्रोसाफ्ट की स्थापना
1979 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को मौत की सजा
1983 : अंतरिक्ष शटल चैलेंजर ने अपनी पहली उड़ान भरी

No comments:

Post a Comment

Pages