आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी 100 जीत दर्ज करने वाले बने पहले कप्तान - Find Any Thing

RECENT

Friday, April 12, 2019

आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी 100 जीत दर्ज करने वाले बने पहले कप्तान

आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी 100 जीत दर्ज करने वाले बने पहले कप्तान

mahendra singh dhoni became the first captain to score 100 wins in the history of ipl
महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल सीजन 12 के 25वें मुकाबले में शाही जीत के साथ ही इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है| महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में बतौर कप्तान शतक लगा दिया है| धोनी आईपीएल के इतिहास में 100 जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं और इस मामले में दूसरा कोई कप्तान उनके आस-पास भी नहीं है|
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अब तक कुल 166 मैचों में कप्तानी करते हुए 100 मैचों में जीत दर्ज की हैं| 
धोनी के बाद गौतम गंभीर का नंबर आता है जिन्होंने 129 मैचों में कप्तानी करते हुए 71 मैचों में जीत दर्ज की हैं| महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बीच 29 जीत का अंतर है आपको बता दें कि गौतम अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं| धोनी की कप्तानी का जीत का प्रतिशत 60.60 है| कप्तानों की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली काबिज हैं कोहली ने 102 मैचों में कप्तानी करते हुए 44 मैचों में जीत दर्ज की हैं|

No comments:

Post a Comment

Pages