आज पहले चरण की वोटिंग में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं जानिए - Find Any Thing

RECENT

Thursday, April 11, 2019

आज पहले चरण की वोटिंग में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं जानिए

आज पहले चरण की वोटिंग में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं जानिए

today's voting in the first phase is being voted on 91 seats in 20 states
राजनीति में विरासत संभालने की परिपाटी कोई नई बात नहीं है सियासी घरानों के बेटे, बेटियां, पत्नी, भाई और भतीजा अपनों की विरासत संभालते रहे हैं| ये अलग बात है कि कई सफल होते हैं और कई असफल भी देखे गए हैं| गुरुवार को रही लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में ही कई प्रत्याशी ऐसे हैं| जिनकी अपनी राजनीतिक विरासत रही है और उसी के प्रभाव से वो चुनावी रण में हैं| आइए राज्यवार जानते हैं|उन प्रत्याशियों और दलों के बारे में जिन्होंने टिकट देने में परिवारवाद या भाई-भतीजावाद को प्राथमिकता दी है| बता दें कि गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं|
सबसे पहले बात उत्तर प्रदेश की यहां आज 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है बीजेपी कांग्रेस और एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन ने यूपी के मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है|
हालांकि बागपत सीट पर अजीत सिंह का दबदबा रहा है| वो यहां से छह बार सांसद रह चुके हैं| वहीं यूपी की अन्य हॉट सीट- कैराना से बेगम तबस्सुम हसन अपनी किस्मत आजमा रही हैं उनके परिवार के कई सदस्य इस सीट पर चुनाव लड़े और जीते. उनके ससूर अख्तर हसन सांसद रहे चुके हैं| जबकि उनके पति मनुव्वर हसन कैराना से दो बार विधायक, दो बार सांसद, एक बार राज्यसभा और एक बार विधान परिषद सदस्य रहे| अब हसन परिवाद की तीसरी पीढ़ी के कुंवर हसन भी 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ेलेकिन मोदी लहर में हार गए तबस्सुम हसन समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं| कांग्रेस भी इस मामले में पीछे नहीं रही है| उसने इमरान मसूद को सहारनपुर सीट से खड़ा किया है बता दें कि इमरान के चाचा राशिद मसूद राजनीति के जाने-माने चहेरे हैं|

No comments:

Post a Comment

Pages