केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने की बदसलूकी कहा हिम्मत है तो जेल ले चलो
union minister ashwini chaube said misbehave, take courage, then take prisonभारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के बक्सर में लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता का न सिर्फ उल्लंघन किया बल्कि अधिकारी से बदसलूकी भी की शनिवार को चुनावी कार्यक्रम में जाते वक्त जब आचार संहिता का उल्लंघन करने पर बक्सर के एसडीएम ने उनके काफिले को रोका तो|
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे बौखला गए और उन्होंने न सिर्फ अधिकारी केके उपाध्याय से बदतमीजी की बल्कि उन्हें धमकाया भी|रविवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिस पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी तंज कसा है और अश्विनी चौबे को पैनिक न होने की सलाह दी है| माथा ठंडा रखिए चौबे जी नहीं तो माइंडवा ब्लास्ट हो जाएगा अश्विनी चौबे के गाड़ियों के काफिले पर प्रसासन के द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन की बात पर भड़के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बक्सर के एसडीएम केके उपाध्याय को बुरा भला कहा और उनसे बदसलूकी भी की इतना ही नहीं यह भी चिल्लाते हुए कहा कि कि हिम्मत है तो ले चलो जेल किसके आदेश से मेरी गाड़ी रोके हो खबरदार तमाशा बना दिए हो|

No comments:
Post a Comment