5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, जानिए किस राज्य में कितनी सीटें - Find Any Thing

RECENT

Saturday, October 06, 2018

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, जानिए किस राज्य में कितनी सीटें

चुनाव आयोग आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ-साथ तेलंगाना के लिए भी चुनाव कार्यक्रम का ऐलान हो सकता है
                                                       
चुनाव आयोग ने आज दोपहर साढ़े 12 बजे पीसी बुलाई थी लेकिन अब ये पीसी दोपहर 3 बजे होगी।तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने समय से पहले विधानसभा भंग कर चुके हैं, जिसके बाद वहां भी विधानसभा के निर्धारित कार्यकाल से पहले ही चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। तेलंगाना में अगले साल चुनाव होने थे।
अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले, 5 राज्यों के चुनाव काफी अहम है। इन चुनावों के नतीजों का 2019 के चुनाव पर भी असर पड़ सकता है। अभी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकारें हैं। मिजोरम में कांग्रेस की सरकार है तो तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति की सरकार है।राज्य कुल सीट सत्ताधारी पार्टी विपक्षी पार्टी अन्य
राजस्थान 200 160 (बीजेपी) 25 (कांग्रेस) 15
मध्यप्रदेश 231 166 (बीजेपी) 57 (कांग्रेस) 08
छत्तीसगढ़ 91 49 (बीजेपी) 39 (कांग्रेस) 3
तेलंगाना 119 90 (टीआरएस) 13 (कांग्रेस) 16
मिजोरम 40 34 (कांग्रेस) 5 (एमएनएफ) 1

No comments:

Post a Comment

Pages