फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज के दाम जानें - Find Any Thing

RECENT

Saturday, October 06, 2018

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज के दाम जानें

केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ढाई रुपये की कटौती का ऐलान किया है। 
                                                           

इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 18 पैसे और डीजल के दामों में 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 81.68 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.24 रुपए प्रति लीटर है।वहीं मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में 18 पैसे और डीजल के दाम में 70 पैसे की कटौती हुई है। बढ़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 87.15 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है।इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि डीजल की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर तक की कमी की जाएगी। इससे पहले गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमत में 2.50 रुपये प्रति लीटर वैट की कटौती की गई थी।वहीं दिल्‍ली सरकार ने अभी तक वैट में कटौती नहीं की है, जिससे दिल्ली से सस्ता पेट्रोल-डीजल नोएडा और गाजियाबाद में मिल रहा है।
लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने का आग्रह किया। राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'आदरणीय मोदीजी, आम जनता पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से बहुत परेशान हैं। कृपया पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएं.

No comments:

Post a Comment

Pages