बाबा रामदेव ने कहा- लोकसभा चुनाव में वह किसी भी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं करेंगे - Find Any Thing

RECENT

Tuesday, October 09, 2018

बाबा रामदेव ने कहा- लोकसभा चुनाव में वह किसी भी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं करेंगे

योग गुरू से बिजनेस गुरू बने बाबा रामदेव ने लोकसभा चुनाव से ऐन पहले भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका दे दिया है। 
                                               

रामदेव ने कहा है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वह किसी भी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं करेंगे। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 में बाबा रामदेव ने भाजपा के समर्थन में जोरदार प्रचार किया था।सोमवार को दिल्ली में फिक्की लेडीज आर्गेनाइजेशन (एफएलओ) के एक कार्यक्रम में आए बाबा रामदेव ने कहा कि 2019 में होने वाले चुनाव में वह किसी भी पार्टी के पक्ष में नहीं उतरेंगे। चुनाव के दौरान वह निरपेक्ष भूमिका में रहेंगे। हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने न केवल भाजपा के लिए प्रचार किया था बल्कि महंगाई, घोटाले और काला धन जैसे मामलों पर मनोहन सरकार पर को खरी खोटी सुनाते हुए कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

No comments:

Post a Comment

Pages