यूथ ओलंपिक: जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण पदक - Find Any Thing

RECENT

Tuesday, October 09, 2018

यूथ ओलंपिक: जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण पदक

ब्यूनस आयर्स में आयोजित यूथ ओलंपिक से भारत के लिए अच्छी खबर आई है। वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। 
                                                            

15 साल के जेरेमी लालरिनुंगा ने 62 किलो वर्ग में यह पदक जीता है। मिजोरम के आइजोल के रहने वाले जेरेमी ने 274 किलो (124 और 150) किलो वजन उठाया। वहीं रजत पदक तुर्की के तोपटास कानेर ने 263 किलो वजन उठाकर जीता जबकि कोलंबिया के विलार एस्टिवन जोस को कांस्य पदक मिला। आपको बता दें कि इससे पहले जेरेमी ने विश्व युवा चैम्पियनशिप में भी रजत पदक जीता था। साथ ही जेरेमी ने एशियाई चैम्पियनशिप में रजत (युवा) और कांस्य (जूनियर) पदक जीता था।
इस गोल्ड के बाद भारत का यूथ ओलिंपिक में अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत चार पदक पहले ही जीत चुका है। तुषार माने और मेहुली घोष ने 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीता जबकि जूडो में टी तबाबी देवी ने 44 किलो वर्ग में दूसरे स्थान पर रहकर भारत को पहला पदक दिलाया। भारत ने 2014 में नानजिंग युवा ओलिंपिक में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था जबकि 2010 में सिंगापुर में छह रजत और दो कांस्य पदक जीते थे। वेटलिफ्टर स्‍नेहा सोरेन महिलाओं के 48 किलो वर्ग में पांचवें स्थान पर रही।
तैराकी में श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में छठे स्थान पर रहे. टेबल-टेनिस में अर्चना कामथ और मानव ठक्कर ने अपने अपने लीग मैच जीते। कामथ ने मलेशिया के जीवन चूंग को 4-2 से और ठक्कर ने स्लोवाकिया की अलेक्जेंद्रा वोक को 4-1 से हराया। भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रिया को 9-1 से शिकस्त दी। बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने पहले मैच में उक्रेन के डेनिलो बोस्नियुक को 23-21, 21-8 से हराया।

No comments:

Post a Comment

Pages