24 वर्षीय एक शख्स ने अपनी दो साल की बेटी के सामने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद उसने जो किया उसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे। घटना शुक्रवार की रात दिल्ली के कमला मार्केट का है। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद वह शव के साथ 24 घंटे तक बैठा रहा। इस दौरान उसने अपनी बेटी को अपनी गोद में बैठाए रखा था। इसके बाद उसने खुद पुलिस के पास जाकर उनके सामने अपना अपराध कबूल कर लिया।
यह शख्स दिल्ली यूनिवर्सिटी में चपरासी के पद पर काम करता है उसे अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी दूसरे के साथ अफेयर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम कामिल है। उसकी 22 वर्षीय पत्नी रेशमा घर में फर्श के बेड पर मृत पाई गई थी। रेशमा के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि कामिल ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की है। कामिल को दहेज और हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि वह अपनी बेटी को लेकर पुलिस में आत्मसमर्पण करने आया है। रेशमा के परिवार के द्वारा इनकार करने पर उनकी बच्ची को कामिल के परिवार वालों को सौंप दिया गया है। इस मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस ने बताया कि कामिल ने खुद थाने आकर इसके बारे में सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम को वहां जांच के लिए भेजा गया।
कामिल का दावा सही निकला और उसकी पत्नी फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसके गले पर चारों तरफ नीले निशान पड़े हुए थे। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, कहा कि उसका गला घोंटा गया था। कामिल ने पुलिस को बताया कि उसने तीन साल पहले रेशमा से शादी की थी। उसे शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है। इसी बात पर दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हुए थे।
18 अक्टूबर को रेशमा अपने माता-पिता के घर चली गई लेकिन अगले ही दिन वापस आ गई। उसी रात उन दोनों के बीच भयानक झगड़ा हो गया। उसे मारने के बाद कामिल उसके शव के साथ 24 घंटे तक बैठा रहा। इस दौरान पूरे समय वह अपनी दो वर्षीय बेटी को अपनी गोद में बैठाए रखा था। अगले सुबह उसने बेटी को दूध पिलाया और पुलिस स्टेशन जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

No comments:
Post a Comment