वोडाफोन और आइडिया को पछाड़कर नबंर 1 का खिताब हासिल कर लेगी: रिलायंस जियो - Find Any Thing

RECENT

Friday, October 05, 2018

वोडाफोन और आइडिया को पछाड़कर नबंर 1 का खिताब हासिल कर लेगी: रिलायंस जियो

रिलायंस जियो के आने के बाद से टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। जियो के सस्ते और फ्री डेटा प्लान ने लोगों को खूब आकर्षित किया। 
                                                        

जियो के ऑफर्स की वजह से बेहद कम समय में ही ज्यादा से ज्यादा यूजर्स उससे जुड़ गए। जियो ने अब एयरटेल को भी पछाड़ दिया है। AGR के मोर्चे पर रिलायंस जियो एयरटेल को पछाड़कर नबंर दो कंपनी बन गई है।
इन्फोकॉम जून क्वॉर्टर में एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के मोर्चे पर रिलायंस जियो ने भारती एयरटेल को पछाड़ दिया है। जियो ने एयरटेल को पछाड़ कर देश की नंबर दो टेलिकॉम कंपनी का ताज हासिल कर लिया है। ट्राई के ताजा डेटा के मुताबिक जियो का रेवेन्यू जून क्वॉर्टर में 14.6% बढ़ोतरी के साथ 7,125 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वहीं भारती एयरटेल का AGR तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 5.1% गिरावट के साथ 6,723 करोड़ रुपए रहा।
तेजी से बढ़ता जा रहा है जियो
जियो ने पिछले दो सालों में तेजी से अपना यूजर्स बेस बढ़ाया है। मार्च क्वाटरमें ही जियो वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर दोनों से आगे निकल गई। अगस्त में वोडाफोन और आइडिया के विलय के बाद जियो इनसे पिछड़ गई। लेकिन अब जियो ने एयरटेल को पछाड़कर नबंर 2 का ताज हासिल कर लिया है। जियो के अलावा बीएसएनएल का एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू तिमाही आधार पर 6.8% बढ़कर ₹2,273 करोड़ रुपए रहा।
जल्द बन सकती है नबंर 1
जियो के ग्रोथ स्पीड को देखकर लग रहा है कि कंपनी जल्द ही वोडाफोन और आइडिया को पछाड़कर नबंर 1 का खिताब हासिल कर लेगी। जियो के प्लान के चलते बाकी की कंपनियों के रेवेन्यू में तेज गिरावट आई। उसकी वजह से इंडस्ट्री का AGR घट गया।

No comments:

Post a Comment

Pages