चक्रवातीय तूफान गाजा तमिलनाडु तक पहुंचा, भारतीय नौसेना हाई अलर्ट पर - Find Any Thing

RECENT

Thursday, November 15, 2018

चक्रवातीय तूफान गाजा तमिलनाडु तक पहुंचा, भारतीय नौसेना हाई अलर्ट पर

चक्रवातीय तूफान गाजा तमिलनाडु के तटों तक पहुंच गया है। तूफान के आज दोपहर तक पंबन और कुड्डालोर के बीच पहुंचने की संभावना है। 


भारतीय नौसेना को दक्षिण तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ रहे गाजा चक्रवाती तूफान को देखते हुये हाई अलर्ट कर दिया गया। गाजा अभी चेन्नई के उत्तरपूर्व से करीब 370 किमी दूर है। वहीं यह नागापटनम के पूर्व-उत्तरपूर्व से 370 किमी की दूरी पर है। साथ ही संभाना है कि 15 नवंबर की शाम चक्रवात 'गाजा' के कुड्डालोर जिले और रामनाथपुरम जिले के पंबन के बीच 80-90 किमी की रफ्तार के साथ भूस्खलन हो सकता है।
पूर्वी नौसेना कमान ने आवश्यक मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए उच्च स्तरीय तैयारी की है। तूफान बृहस्पतिवार शाम में दोनों राज्यों के तटीय क्षेत्रों को पार कर सकता है।
नौसेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘दो भारतीय नौसैनिक जहाज रणवीर और खंजर मानवीय सहायता और संकट राहत के लिए सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए खड़े हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages