मिज़ोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने स्पीकर पद से इस्तीफा देने के बाद हुए भाजपा में शामिल - Find Any Thing

RECENT

Monday, November 05, 2018

मिज़ोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने स्पीकर पद से इस्तीफा देने के बाद हुए भाजपा में शामिल

मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने अपने पद, सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। हिफेई ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष आर. लालरीनवमा को सौंपा जिन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है। 


हिफेई ने कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
हिफेई 2013 में पलक विधानसभा क्षेत्र से चुनकर 40 सदस्यीय विधानसभा में पहुंचे थे। पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है। यहां 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले से ही माना जा रहा था कि उन्होंने ऐसा भाजपा में शामिल होने के लिए किया है।
भाजपा के एक नेता ने 4 नवंबर को दावा किया था कि वरिष्ठ नेता हिफेई भाजपा में शामिल होंगे। वह पलक विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा नेता ने दावा करते हुए कहा था, 'वह पहले स्पीकर के पद से अपना इस्तीफा देंगे और फिर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्ता से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद वह हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे।' भाजपा नेता ने आगे बताया था कि हिफेई ने हाल ही में भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की है।

No comments:

Post a Comment

Pages