चीनी कंपनी Oppo ने खास भारतीय मार्केट के लिए Realme ब्रांड को उतारा था। शुरुआत में सिर्फ ऑनलाइन मार्केट पर ध्यान केंद्रित रखने के लिए पेश किए गए इस सब-ब्रांड का एक ही मकसद है,
Realme Mobiles की काफी तारीफ भी हुई। लेकिन कमज़ोर होते रुपये का असर कंपनी की इस रणनीति पर पड़ने वाला है। रियलमी ब्रांड के सीईओ माधव शेठ ने इशारों में कहा है कि अगर कंपनी मौज़ूदा कीमतों पर बने रहने का कोई तरीका नहीं निकाल पाती है
Realme अपने स्मार्टफोन की कीमतों को अपग्रेड कर सकती है। उन्होंने कहा, 'हम दिवाली के बाद इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।' हालांकि, अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। कंपनी की कोशिश तो कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करने की ही होगी।
कीमतें बढ़ जाने से ग्राहकों को निराशा तो होगी ही, साथ में रियलमी ब्रांड के हैंडसेट की सेल में गिरावट भी दर्ज हो सकती है। अब Realme 2 Pro को ही ले लीजिए। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट के स्पेसिफिकेशन के साथ आता है, लेकिन इसके शुरुआती वेरिएंट का दाम बजट रेंज के आसपास है। शायद इस वजह से रियलमी 2 प्रो ने Xiaomi, Asus और Nokia जैसे ब्रांड के हैंडसेट को सेल के सीज़न में मजबूत चुनौती दी। अगर कंपनी Realme 2 Pro की कीमत में बदलाव करती है तो इसकी कीमत उतनी लुभावनी नहीं रह जाएगी।
Xiaomi ने अपने लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन की कीमत 1,000 रुपये बढ़ाई थी और 55 इंच वाले Mi TV 4 smart LED TV को 5,000 रुपये महंगा कर दिया था। ऐसा कमज़ोर होते हुए रुपये के कारण किया गया था। इसके अलावा Redmi 6A और Redmi 6 की मौज़ूदा कीमत लॉन्च प्राइस है। इसे आने वाले महीनों में महंगा कर दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment