छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने इस बार जवानों को ले जा रहे एक ट्रक को निशाना बनाते हुए महादेव घाट इलाके में IED ब्लास्ट किया|
विस्फोट में बीएसएफ के 4, डीआरजी के एक जवान के अलावा एक आम नागरिक भी घायल हुआ है|
इस हमले के तुरंत बाद वहां पहुंची बैकअप टीम ने इन घायल जवानों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो जवानों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है| गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है| अभी भी इलाके में मुठभेड़ जारी है. एसपी मोहित गर्ग ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है|
जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया| ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की| अभी भी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. एहतियात के तौर पर जवानों ने राहगीरों को CRPF कैंप में रोक लिया है| सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए बैकअप पार्टी रवाना कर दी गई|

No comments:
Post a Comment