शाओमी ने की Redmi 5 को MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम को अपडेट करने की घोषणा - Find Any Thing

RECENT

Wednesday, November 21, 2018

शाओमी ने की Redmi 5 को MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम को अपडेट करने की घोषणा

Xiaomi Redmi 6 Pro के बाद चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने Redmi 5 यूजर्स के लिए MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट करने की घोषणा कर दी है। 

अपडेट को ओवर-द-एयर के द्वारा रोल आउट किया जा रहा है। यूजर्स चाहें तो अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। Xiaomi ने रिकवरी रॉम और फास्टबूट रॉम के जरिए फोन को अपडेट करने के लिए लिंक मुहैया कराए हैं|
एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है नया मीयूआई 10, Xiaomi Redmi 5A के लिए भी ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट किया गया था। शाओमी ने मी इंडिया फोरम पर रेडमी 5 यूजर को अपडेट को मिलने की घोषणा करते हुए वर्जन भी बताया है। Redmi 5 MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम का वर्जन नंबर V10.1.2.0.NDAMIFI है|
अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं होता है| तो Redmi 5 यूजर्स Settings > About phone > System updates > Check for updates की जांच करते रहें। फोरम पर मौजूद चेंजलॉग के मुताबिक, नए अपडेट के साथ फुल-स्क्रीन जेस्चर, नया यूआई, नेचुरल साउंड सिस्टम और कई सिस्टम ऐप्स में आपको बदलाव नजर आएगा|
अपडेट मिलने तक का इंतजार नहीं कर सकते तो शाओमी ने डाउनलोड लिंक को शेयर किया है। Xiaomi Redmi 5 को रिकवरी रॉम या फास्टबूट रॉम के जरिए अपडेट कैसे करना है, जाननें के लिए हमारी पुरानी खबर को पढ़ें। ऊपर बताए गए किसी भी तरीके से फोन को अपडेट करने से पहले ध्यान दें कि फोन कम से कम 80 प्रतिशत चार्ज हो। केवल इतना ही नहीं, अपडेट करने से पहले डेटा का बैकअप जरूर रखें|

No comments:

Post a Comment

Pages